Last Updated:
Crispy Baingan Fry Recipe: बैंगन से बनी कई तरह की डिश आपने खाई होंगी, लेकिन अगर कुछ नया और कुरकुरा खाने का मन है तो क्रिस्पी बैंगन फ्राई ट्राई कर सकते हैं. इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती. रांची की गृहणी उषा के मुताबिक, बैंगन फ्राई को बाहर से कुरकुरा बनाने के लिए बेसन के घोल में चावल का आटा और सूजी मिलाना जरूरी है. इसके साथ धनिया पाउडर, नमक, हल्दी और मिक्स मसाले डालकर गाढ़ा घोल तैयार किया जाता है. इसमें बैंगन के गोल स्लाइस लपेटकर सुनहरा होने तक तल लें. तैयार क्रिस्पी बैंगन फ्राई को चटनी या सॉस के साथ स्नैक्स की तरह खा सकते हैं या लंच में भी परोस सकते हैं.
वैसे तो आप बैंगन के तो कई सारे डिश खाए होंगे, लेकिन बैंगन क्रिस्पी फ्राई खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है. इसे क्रिस्पी बनाने के लिए इसमें 2-3 बातों का ख्याल रखना पड़ता है. यहां देखिए इसे बनाने का सबसे आसान तरीका. इसे यूं ही खा सकते हैं या फिर लंच में भी परोस सकते हैं.
रांची की फेमस गृहणी उषा बताती हैं कि इसको बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक काम करना है. जहां सबसे पहले बढ़िया बैंगन चुनिए. ध्यान रहे कि बैंगन सड़ा नहीं होना चाहिए और उसको गोल-गोल स्लाइस में काट कर रख लीजिए. आपको जितना स्लाइस चाहिए, उतना आप काट सकते हैं. इसके बाद आपको बेसन का एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है.
इसके बाद आप 2-3 चम्मच आप बेसन लीजिए और उसमें एक चम्मच आपको चावल का आटा भी डालना है. हां यही एक चीज है, जो इसे कुरकुरा बनाता है और बहुत लोग इसे नहीं डालते हैं. इसीलिए कुरकुरा और क्रिस्पी नहीं बन पाता है. एक चम्मच चावल का आटा जरूर डालिए और एक चम्मच सूजी डालिए, यही दो चीज हैं जो आपके फ्लेवर को बदल देती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके बाद इन दोनों को डालने के बाद आपको कुछ मसाले भी डालने हैं. जैसे धनिया पाउडर साथ में नमक, हल्दी, मिक्स मसाला यह सभी डालकर अच्छे से मिला लीजिए और उसके बाद थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए. ध्यान रहे, पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए पतला बिल्कुल भी नहीं और इसके बाद बैंगन को इसमें डाल दीजिए जो आपने काट कर रखा है.
बस फिर क्या अब आपको बैंगन को बेसन में लपेटे हुए तेल में डाल देना है और तल कर बाहर निकाल लेना है. इस तरह आप सारे बैंगन को तेल में फ्राई कर दीजिए और बाहर निकाल दीजिए गोल्डन ब्राउन होने पर. लीजिए बनकर तैयार है, आपका बैंगन फ्राई, खाने में क्या स्वादिष्ट लगता है. आप इसे यूं ही सॉस के साथ भी खा सकते हैं

