Tuesday, October 20, 2026
Homeराज्यदिल्लीAAP का बीजेपी पर बड़ा हमला: केजरीवाल बोले- खुद से कानून-व्यवस्था...

AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला: केजरीवाल बोले- खुद से कानून-व्यवस्था संभल नहीं रही, पंजाब में ज्ञान बांटने आ रहे – New Delhi News




मुंबई में फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद एक बार फिर भाजपा शासित राज्यों की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गुजरात की साबरमती जेल में बंद खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और नेता मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। इन्होंने गैंगस्टर को दामाद बना रखा है- केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों से अपने राज्यों की कानून-व्यवस्था संभल नहीं रही है, वे पंजाब में ज्ञान बांटने आ रहे हैं। केजरीवाल ने तीखा प्रहार करते हुए कहा किदेश के सबसे बड़े गैंगस्टर को इन्होंने अपना दामाद बनाया हुआ है और उसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपराध करने की सारी सहूलियत दी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को अच्छी तरह पता है कि इन्हें वोट देना मतलब अपने राज्य में गैंगस्टर्स को न्योता देना है। गुजरात की जेलों और पोर्ट्स को बना रखा है सेफ हेवन- मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि बीजेपी ने खूंखार गैंगस्टर्स के लिए गुजरात की जेलों को ‘सेफ हेवन बना रखा है, जिसका नुकसान पूरे देश को उठाना पड़ रहा है। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान से आने वाले ड्रग्स और नशे के कारोबार के लिए भी गुजरात के पोर्ट्स को सुरक्षित ठिकाना बनाया गया है, और इसकी भारी कीमत पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के युवाओं को चुकानी पड़ रही है। उन्होंने मोदी सरकार की साइबर विंग पर सवाल उठाते हुए पूछा कि गैंगस्टर्स के वे सोशल मीडिया पेज, जिन पर देश के बड़े सितारों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं, वे भारत में एक्टिव कैसे हैं। क्या पूरी साइबर फोर्स केवल विरोधियों को दबाने में ही लगी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments