Tuesday, October 20, 2026
Homeटेक्नोलॉजीAirtel यूजर्स की मौज, सस्ते प्लान में 365 दिन एक्टिव रहेगा सिम

Airtel यूजर्स की मौज, सस्ते प्लान में 365 दिन एक्टिव रहेगा सिम


Airtel ने हाल ही में अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। कंपनी के यूजर्स अब फ्री इंटरनेशन रोमिंग का लाभ ले सकते हैं। कंपनी अपने सभी पोस्टपेड प्लान के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ऑफर कर रही है। यही नहीं, कंपनी के पास कई ऐसे सस्ते प्लान भी हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग समेत लंबी वैलिडिटी ऑफर की जा रही है।

Airtel का 365 दिन वाला प्लान

कंपनी के पास लंबी वैलिडिटी वाला ऐसा ही एक सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की टेंशन नहीं रही है। कंपनी का यह प्लान 1849 रुपये में आता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है। 

इसमें मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे साल भर के लिए 3,600 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। कंपनी अपने इस प्लान में डेटा बेनिफिट्स नहीं देती है यानी यूजर्स को यह प्लान सिर्फ कॉलिंग और SMS बेनिफिट के साथ मिलेगा। हालांकि, यूजर्स डेटा ऐड-ऑन पैक लेकर इस प्लान में इंटरनेट का बेनिफिट ले सकते हैं।

फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ऑफर

Airtel के फ्री इंटरनेशनल रोमिंग वाले ऑफर का लाभ सभी पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। कंपनी के इंडिविजुअल या फैमिली पोस्टपेड प्लान लेने वाले यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी है। इंटरनेशनल रोमिंग पैक एक्टिवेट कराने वाले यूजर्स एक सिम पर साल में एक बार ही इस फ्री ऑफर का लाभ ले सकते हैं। इसमें यूजर्स को कंप्लिमेंटरी इंटरनेशनल पैक के तौर पर 5GB डेटा का लाभ मिलेगा।

यही नहीं, प्लान में यूजर्स को 60 फ्री कॉलिंग मिनट ऑफर किया जाएगा। यह कॉलिंग मिनट इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों कॉल्स के लिए है। इसके अलावा यूजर्स को 25 आउटगोइंग SMS का लाभ मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 5 दिनों की है। यही नहीं, इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान इनकमिंग SMS के लिए कोई लिमिट नहीं है। वोडाफोन-आइडिया ने भी हाल ही में दुनिया के 176 देशों के लिए फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ऑफर किया है। यूजर्स साल में तीन बार इन देशों में फ्री रोमिंग का लाभ ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें – VIP मोबाइल नंबर के लिए कैसे कर सकतें अप्लाई? ये है आसान तरीका





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments