Wednesday, October 21, 2026
Homeबिज़नेसऐपल के लिए भारत बना नोट छापने की मशीन, सालभर में कमाई...

ऐपल के लिए भारत बना नोट छापने की मशीन, सालभर में कमाई 1 लाख करोड़ रुपए के पार


Last Updated:

Apple India Earning : भारत में वित्त वर्ष 2026 में ऐपल की आय सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 1,03,853 करोड़ रुपए हो गई है. कंपनी के मुनाफे में भी जोरदार उछाल आया है. कंपनी का यह मजबूत प्रदर्शन ऐसे समय में आया है, जब भारत के कुल स्मार्टफोन बाजार में अपेक्षाकृत सीमित विस्तार हुआ है.

Zoom

महंगे स्मार्टफोन की ओर ग्राहकों के बढ़ते रुझान का ऐपल को फायदा मिला. (Photo : Canva)

नई दिल्‍ली. दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल के लिए भारतीय बाजार नोट छापने की मशीन साबित हो रहा है. देश में प्रीमियम स्मार्टफोन की बढ़ती मांग के दम पर ऐपल इंडिया ने वित्त वर्ष 2026 में 1 लाख करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. कंपनी द्वारा रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) में दाखिल किए गए दस्तावेजों के अनुसार, ऐपल की कमाई और शुद्ध मुनाफे, दोनों में जोरदार उछाल आया है.

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में फाइल किए गए दस्तावेजों के हवाले से बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म एएलटीइन्फो की रिपोर्ट में बताया गया कि वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की परिचालन से आय सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 1,03,853 करोड़ रुपए हो गई है, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 79,060 करोड़ रुपए थी. यह वृद्धि पिछले वित्त वर्ष में दर्ज 18 फीसदी की बढ़ोतरी से काफी अधिक है.

मुनाफा 66 फीसदी बढ़ा

कंपनी के शुद्ध मुनाफे में इससे भी तेज वृद्धि हुई. वित्त वर्ष 2026 में शुद्ध मुनाफा 66 प्रतिशत बढ़कर 5,311 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एक साल पहले यह 3,196 करोड़ रुपए था. वित्त वर्ष 2025 में ऐपल इंडिया के मुनाफे में 16 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी.
कंपनी का यह मजबूत प्रदर्शन ऐसे समय में आया है, जब भारत के कुल स्मार्टफोन बाजार में अपेक्षाकृत सीमित विस्तार हुआ है.

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में स्मार्टफोन बाजार में बिक्री की मात्रा के लिहाज से केवल 2 फीसदी और मूल्य के लिहाज से 9 फीसदी की वृद्धि हुई. हालांकि, 30,000 रुपए से अधिक कीमत वाले स्मार्टफोन के प्रीमियम सेगमेंट ने व्यापक बाजार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया और इसकी बिक्री की मात्रा में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. महंगे स्मार्टफोन की ओर ग्राहकों के बढ़ते रुझान का ऐपल को फायदा मिला. वित्त वर्ष 2026 में आईफोन की बिक्री की मात्रा में 24 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह वृद्धि 11 फीसदी थी.

About the Author

authorimg

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments