जयपुर में किडनैप कर एक युवक से 1.08 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। रात के समय घर लौटते समय बदमाशों ने उसके पीछे पड़ गए। गाड़ी से टक्कर मारकर बाइक सहित उसे रोड पर गिरा दिया। मारपीट कर गाड़ी में डालकर रुपए छीनने के बाद बदमाश रोड किनारे फेंक फरार हो गए। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार शाम FIR दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है। ASI रामवतार ने बताया- भांकरोटा के रहने वाले दिनेश कुमार माली (26) के साथ लूट की वारदात हुई। बुधवार देर रात करीब 1 बजे वह चाकसू से बाइक लेकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान चाकसू कट से एक गाड़ी उसके पीछे लग गई। गाड़ी से बाइक को टक्कर मार गिराया कुछ दूरी पर अयोध्या नगरी के पास बदमाशों ने अपनी गाड़ी से उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगने से बाइक सहित वह रोड पर गिर गया। जिसके बाद गाड़ी से नकाबपोश चार बदमाश नीचे उतरे। जेब में रखे एक लाख से ज्यादा लूटे बदमाशों ने मारपीट करते हुए उसकी आंखों पर कपड़ा बांध दिया। जबरन पकड़कर उसको अपनी गाड़ी में डाल लिया। चलती गाड़ी में उसके साथ मारपीट करते रहे। सुनसान जगह ले जाकर उसकी जेब में रखे 1.08 लाख रुपए छीन लिए। गाड़ी से फेंककर भागे बदमाश रुपए लूटने के बाद उसे गाड़ी से नीचे रोड किनारे फेंक बदमाश फरार हो गए। जैसे-तैसे खुद को संभालते हुए मेन रोड पर पहुंचा। राहगीरों की मदद से शिवदासपुरा थाने पहुंचकर गाड़ी सवार नकाबपोश लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Source link

