Friday, October 23, 2026
Homeराज्यराजस्तानबारां पंचायत चुनाव के लिए 532 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे: जिला...

बारां पंचायत चुनाव के लिए 532 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे: जिला परिषद के लिए 117 और पंचायत समिति के लिए 415 प्रत्याशी मैदान में – Baran News




बारां जिले में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशी पहुंचे। जिला कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने नामांकन पत्र लिए। भाजपा, कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ पर्चे भरे। जिला परिषद की 29 सीटों और छह पंचायत समितियों के लिए 3 व 5 नवंबर को वोटिंग होगी। बसपा के नरेश मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार और कांग्रेस की जिला प्रमुख उर्मिला जैन ने जीत का दावा किया। नामांकन के आखिरी दिन तक जिला परिषद के 29 वार्डों के लिए कुल 117 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। वहीं, छह पंचायत समितियों के 90 वार्डों के लिए 415 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। शनिवार सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। सोमवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे और अंतिम सूची जारी होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments