इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कांस्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की आदर्श कॉलोनी में दो प्लॉट, बैंक खातों में जमा राशि और एक आरा मशीन का पता च
.
लोकायुक्त के मुताबिक अब तक फिरोज खान से संबंधित 50 अचल संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। इनकी गाइडलाइन कीमत 18.29 करोड़ रुपए, जबकि अनुमानित बाजार कीमत 65.71 करोड़ रुपए आंकी गई है।
लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर को फिरोज खान के विभिन्न आवासों और ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी। इसके बाद से संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
इंदौर में स्कीम 94 की संपत्ति।
देवास की आदर्श कॉलोनी में दो प्लॉट मिले
जांच के दौरान देवास के सीनियर राधागंज क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी में दो प्लॉट की जानकारी सामने आई है। इनमें प्लॉट नंबर 16ए का क्षेत्रफल 958 वर्गफीट और प्लॉट नंबर 45 का क्षेत्रफल 1,060 वर्गफीट है।
रिकॉर्ड के अनुसार दोनों प्लॉट साहिल ट्रेडिंग कंपनी के नाम क्रमशः 8.74 लाख और 9.32 लाख रुपए में खरीदे गए थे। इनकी वर्तमान अनुमानित बाजार कीमत करीब 60.54 लाख रुपए आंकी गई है।

बेटी की शादी में फिरोज के नोट उड़ाने के ये वीडियो वायरल हुए थे।
बैंक खातों में 19.76 लाख रुपए जमा
लोकायुक्त को बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, महाराजा रियल एस्टेट के बैंक खाते में 9.70 लाख रुपए जमा पाए गए हैं। जांच में अब तक विभिन्न बैंक खातों में कुल 19.76 लाख रुपए जमा होने की जानकारी सामने आई है। इन खातों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच जारी है।

मां के नाम पर 6 लाख रुपए में खरीदी आरा मशीन
जांच में देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र के पिपलरावां में लकड़ी की आरा मशीन होने की जानकारी भी मिली है। इसे आरोपी की मां वहीदा खान के नाम पर 6 लाख रुपए में खरीदा गया था। लोकायुक्त इस संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों के साथ अन्य संपत्तियों के रिकॉर्ड की भी जांच कर रहा है।

इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कांस्टेबल ड्राइवर फिरोज खान।
50 अचल संपत्तियां चिह्नित
लोकायुक्त के अनुसार, अब तक की जांच में फिरोज खान से संबंधित 50 अचल संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। इनकी गाइडलाइन कीमत 18.29 करोड़ रुपए और वर्तमान अनुमानित बाजार कीमत 65.71 करोड़ रुपए आंकी गई है। चल-अचल संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल आगे भी जारी है।
———————————————
……………………
यह खबर भी पढ़िए…
1. हेड-कॉन्स्टेबल की संपत्तियों की जांच की भोपाल से मॉनीटरिंग
पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल चालक फिरोज खान की करीब 64 करोड़ रुपए की संपत्तियों के मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। अब लोकायुक्त मुख्यालय भोपाल से मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
2. हेड-कॉन्स्टेबल 64 करोड़ का मालिक, 9 गाड़ियां, 21 बैंक खाते

इंदौर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान और उनसे जुड़े लोगों के नाम 46 अचल संपत्तियों का पता चला है। लोकायुक्त के मुताबिक, इनकी बाजार कीमत 64 करोड़ रुपए से ज्यादा है। जांच में 9 गाड़ियां और 21 बैंक खाते भी सामने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
3. करोड़पति पुलिस ड्राइवर, बेटी की शादी में नोट उड़ाए

जिसके कंधों पर कानून की जिम्मेदारी थी, उसकी संपत्तियों का हिसाब अब लोकायुक्त पुलिस खंगाल रही है। अब तक विवादित जमीनों के सौदे, परिजन के नाम फ्लैट और फर्में, बैंक खातों में करोड़ों का लेन-देन और एक किसान परिवार की 21.75 बीघा जमीन का एग्रीमेंट सामने आया है। इसी एग्रीमेंट की जांच में बड़े खुलासे हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

