Sunday, October 25, 2026
Homeबिज़नेसक्या एक से ज्यादा बार स्विच कर सकते हैं होम लोन, ईएमआई...

क्या एक से ज्यादा बार स्विच कर सकते हैं होम लोन, ईएमआई बचाने का स्मार्ट तरीका


Last Updated:

Home Loan Tips : आरबीआई ने रेपो रेट एक बार फिर बढ़ा दिया है, जिससे आपकी ईएमआई भी बढ़ने वाली है. ऐसे में बहुत से ग्राहक लोन ट्रांसफर कराने की भी सोच रहे हैं. अगर आप भी लोन ट्रांसफर कराने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समझ लीजिए कि होम लोन सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार ट्रांसफर कराया जा सकता है.

Zoom

होम लोन शुरुआती दौर में ट्रांसफर कराने से ज्यादा लाभ होता है.

नई दिल्ली. होम लोन की ईएमआई कम करने का सबसे स्मार्ट तरीका उसे एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करना होता है. आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में रेपो रेट भी बढ़ा दिया है, जिससे ईएमआई बढ़ने वाली है. ऐसे में तमाम लोग अपना लोन ट्रांसफर कराने के बारे में सोच रहे हैं. लेकिन, क्या आपने सोचा है कि होम लोन को एक से ज्यादा बार स्विच कर सकते हैं. कब आपको होम लोन स्विच करना चाहिए और इससे क्या फायदा होगा.

अमूमन होम लोन बैलेंस ट्रांसफर कराने पर दूसरा बैंक कम ब्याज ऑफर करता है. इससे आपकी ईएमआई कम हो जाती है और लंबी अवधि में लोन पर लाखों रुपये की बचत होगी. नया बैंक आपके पुराने लोन को नए लोन की तरह ही समझेगा और उसका मूल्यांकन करने के बाद अगर अप्रूव होता है तो नया बैंक आपके पुराने बैंक को लोन का भुगतान करके उसे टेकओर कर लेता है. अगर आप लोन लेने के शुरुआती दौर में ही इसे ट्रांसफर करते हैं तो ब्याज के रूप में लंबी अवधि में आपको अच्छी खासी बचत हो सकती है.

क्या एक से ज्यादा बार ट्रांसफर कर सकते हैं लोन
यह जरूरी नहीं कि होम लोन का बैलेंस एक बार ही ट्रांसफर किया जा सकता है. अगर दूसरा बैंक आपको कम ब्याज पर लोन देता है तो एक से ज्यादा बार ट्रांसफर किया जा सकता है. अपनी सुविधा के अनुसार, आप जब चाहें अपने लोन को ट्रांसफर करा सकते हैं. हालांकि, लोन को ट्रांसफर कराना तभी फायदे का सौदा होता है जब आप इसे शुरुआती दौर में ट्रांसफर कराएं.

कब कराना चाहिए लोन ट्रांसफर
होम लोन को ट्रांसफर कराने के लिए यह देखना जरूरी होता है कि दूसरा बैंक आपको कितना ब्याज ऑफर करता है. मान लीजिए कि अगर आपने 25 लाख का लोन 7 फीसदी ब्याज पर 20 साल के लिए लिया है तो पूरे टेन्योर में आपको 21.5 लाख रुपये ब्याज के रूप में देने होंगे. लेकिन, अगर आप लोन ट्रांसफर कराते हैं और दूसरा बैंक 6 फीसदी ब्याज पर लोन ऑफर करता है तो पूरे टेन्योर में 18 लाख का ब्याज लगेगा और आपके 3.5 लाख रुपये की बचत होगी. लेकिन, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लोन शुरुआती दौर में ही ट्रांसफर कराने से फायदा होता है.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments