Sunday, October 25, 2026
Homeराज्यबिहारखगड़िया के 13 खिलाड़ी का राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सिलेक्शन: हैदराबाद...

खगड़िया के 13 खिलाड़ी का राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सिलेक्शन: हैदराबाद में दिखाएंगे टैलेंट, डिस्ट्रिक्ट लेवल कॉम्पटीशन में किया था एक्सीलेंट परफॉरमेंस – Khagaria News




खगड़िया के 13 युवा एथलीट राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खगड़िया जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जवाहर इंटर विद्यालय, समसपुर महेशखूंट में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद में होना है। खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और एथलेटिक्स से जुड़े लोगों में उत्साह है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 14 एवं 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद इस दौरान 60 मीटर, 80 मीटर और 600 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक और शॉट पुट जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है। इस तरह के आयोजनों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। खेल के प्रति उत्साह और आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. प्रेम कुमार, सावन कुमार, डॉ. रवि कुमार एवं अधिवक्ता प्रिंस कुमार का मार्गदर्शन रहा। जिला सचिव रवि रोशन कुमार, मीडिया प्रभारी रितेश कुमार और अभिभावक की भूमिका में अभय सिंह ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, तकनीकी टीम में प्रियांश कुमार, सुधु कुमार, गुड्डू कुमार, वशिष्ठ कुमार, राहुल कुमार एवं बादल कुमार ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष राजा कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महिला प्रशिक्षक नैना कुमारी ने भी प्रतियोगिता के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि हैदराबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खगड़िया के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जिले के साथ बिहार का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह और आगे बढ़ने की प्रेरणा देखने को मिली।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments