Monday, October 26, 2026
HomeफूडRecipe : प्याज-टमाटर की अनोखी सब्जी, सब अंगुलियां चाटने पर हो जाएंगे...

Recipe : प्याज-टमाटर की अनोखी सब्जी, सब अंगुलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर


होमफोटोलाइफ़फूड

Recipe : प्याज-टमाटर की अनोखी सब्जी, सब अंगुलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर

Last Updated:

Pyaz Tamatar Ki Sabzi Recipe : कई बार घर में कोई सब्जी नहीं होती. सब्जी के नाम पर सिर्फ प्याज-टमाटर होता है. हम सबको लगता है कि सब्जी-टमाटर से टेस्टी सब्जी नहीं बनती मगर सच्चाई इसके उलट है. प्याज-टमाटर से भी लाजवाब सब्जी बनाई सकती है. यह इतनी टेस्टी बनती है कि पूरा परिवार अंगुलियां चाटता रह जाएगा. इसे बनाना भी आसान है. प्याज-टमाटर की अनोखी लेकिन टेस्टी सब्जी कैसे बनाते हैं, कौन से मसाले डालते हैं, आइये जानते हैं.

Tomato Onion Sabji Recipe : कई बार घर पर आलू नहीं होते. और कोई हरी सब्जी भी घर पर नहीं होती. सब्जी के नाम पर सिर्फ टमाटर-प्याज होते हैं. हमें लगता है कि कौन सी सब्जी बनाएं. ऐसे में टमाटर-प्याज की टेस्टी सब्जी बनाई जा सकती है. इसकी रेसिपी बहुत आसान है. खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है. इसे कैसे बनाते हैं, आइये जानते हैं…….

प्याज-टमाटर की सब्जी बनाने के लिए 6 छोटी-छोटी प्याज लीजिए. प्याज को छील लीजिए. प्याज के बड़े-बड़े टुकड़े काट लीजिए. अब दो बड़े साइज के टमाटर लीजिए. इन्हें भी अच्छे से काट लीजिए. इनके बीज निकाल दीजिए.

अब कढ़ाही में दो चम्मच तेल डालिए. प्याज को हाई फ्लेम पर सेकिंए. प्याज को करीब 2 मिनट तक भूनिए. इस तरह से भूनिए कि क्रंच बनी रहे, नरम ना पड़े. अब कटे हुए टमाटर कढ़ाही में डालिए. अब दो मिनट बाद प्याज-टमाटर को कढ़ाही से निकाल लें. थोड़े से प्याज-टमाटर कढ़ाही में ही छोड़ दीजिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब कढ़ाही में जीरा, चार-पांच लहसुन की कलियां, अदरक का पेस्ट, तेज पत्ता, दालचीनी, बड़ी इलायची, काली मिर्च को भून लेंगे. सभी को थोड़ा सा भूनने के बाद एक प्लेट में निकाल लीजिए. ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालकर पीस लें. अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें. इसी पेस्ट से प्याज-टमाटर की सब्जी में खास स्वाद आएगा. 

अब कढ़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डालिए. हींग का छौंक लगाइए. फिर कसूरी मेथी, और पिसी हुए मसाला डालें. अब पेस्ट को थोड़ी देर भून लें. अब कढ़ाही में एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच अमचुर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. जब मसाले तेल छोड़ने लगे, अच्छे से भुन जाएं तो इसमें दो बड़े चम्मच मलाई मिला दें. मसालों को मलाई में अच्छे से मिला लें.

दो-तीन मिनट तक भूनने के बाद इसमें आधा कप पानी मिला दें. उबाल आने के बाद अब भुने हुए टमाटर-प्याज मिला दें. आधा चम्मच गरम मसाला और दो कटी हुई मिर्च मिला लीजिए. थोड़ी देर तक सब्जी को ढंककर पका लीजिए. आपकी प्याज-टमाटर की सब्जी तैयार है. इसे अपने घर आए मेहमानों को खिलाइये, वीकेंड पर बनाइये, बहुत स्वादिष्ट बनती है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments