आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद आज प्रयागराज आएंगे। वह फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। भुलई का पूरा गांव में होने वाले बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए वे कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरेंगे। पार्टी नेताओं का दावा है कि प्रयागराज की कोरांव, करछना और फूलपुर सीटों के प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। सभा में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी की जा सकती है। दोपहर 1:30 बजे से होगा सम्मेलन आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुख्य मंडल प्रभारी अशोक कुमार और शाहिद अख्तर खान के मुताबिक, कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे ग्राम पंचायत चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई में भुलई शाह बाबा की मजार के पास खाली मैदान में होगा। चंद्रशेखर आजाद के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ भी मौजूद रहेंगे। सभा की तैयारी कई दिनों से चल रही है। इसमें जिलेभर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बुलाया गया है। पार्टी का फोकस बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए समर्थन जुटाने पर रहेगा। तीन सीटों पर नाम फाइनल होने का दावा पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रयागराज की कोरांव, करछना और फूलपुर विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। चंद्रशेखर आजाद की सभा में इन नामों का ऐलान होने की संभावना है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि आजाद समाज पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी है। नेताओं का कहना है कि बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। सरकार गठन में अहम भूमिका का दावा पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर भी बड़ा दावा किया। उनका कहना है कि प्रदेश में उनके समर्थन के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। फूलपुर की जनसभा को पार्टी की चुनावी रणनीति और राजनीतिक ताकत दिखाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Source link
चंद्रशेखर आजाद की प्रयागराज में आज जनसभा: फूलपुर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे सांसद, दावा- 3 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेंगे – Prayagraj (Allahabad) News
RELATED ARTICLES

