Wednesday, October 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश55KM तक हाईवे पर दौड़ती कार में दुष्कर्म: पीड़िता बोली- 8.30...

55KM तक हाईवे पर दौड़ती कार में दुष्कर्म: पीड़िता बोली- 8.30 घंटे थाने में बैठाकर रखा; न तो मुख्य आरोपी पकड़ाया, न दूसरे का नाम पता चला – Ujjain News


आरोपी चक्रेश जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

.

यह आरोप उस 19 वर्षीय युवती के हैं, जिसके साथ उज्जैन से इंदौर के बीच हाईवे पर 55 किमी तक चलती कार में बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया।

इसके बाद आरोपी उसे इंदौर छोड़कर भाग निकले। जैसे-तैसे उसने अपने एक दोस्त को कॉल किया। फिर वापस उज्जैन पहुंची और नानाखेड़ा थाने में आपबीती बताई।

पीड़िता का कहना है कि थाने पहुंचने के बाद उसे रात में 8.30 घंटे तक बैठाकर रखा गया। घटना के बारे में पूछताछ होती रही। जब सुबह वह इंदौर लौटी तो उसे कुछ ही घंटे बाद वापस थाने बुला लिया गया।

दूसरी ओर, 26 अक्टूबर की रात हुई घटना के बाद से अब तक पुलिस मुख्य आरोपी चक्रेश जैन को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दूसरे आरोपी का नाम तक नहीं पता चल पाया है।

जबकि, सीएसपी श्वेता गुप्ता ने अपने बयान में कहा है कि युवती अपनी मर्जी से आई थी। वह पहले से आरोपी को जानती थी। उसके साथ ओरल सेक्स हुआ है, जबकि मेडिकल जांच में युवती के प्राइवेट पार्ट पर कोई इंजरी नहीं पाई गई।

कॉफी शॉप से कार में चढ़ा था दूसरा युवक

कक्षा 10वीं तक पढ़ी पीड़िता ने सोमवार (26 सितंबर) देर रात एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि कुछ दिन पहले चक्रेश जैन नाम के व्यक्ति से इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई थी। वह कई दिनों से मुझसे मिलने के लिए कह रहा था, इसलिए मैं 26 अक्टूबर 2026 को उससे मिलने के लिए इंदौर से बस से आई थी। मेघदूत होटल के सामने शाम करीब 5.30 बजे उतरी।

वहां चक्रेश काले रंग की कार से मुझसे मिलने आया। मैं उसकी गाड़ी में बैठ गई। आगे जाकर उसने गाड़ी में मुझे कॉफी पिलाई। इसके बाद कार में एक अन्य व्यक्ति बैठ गया। उसे मैं नहीं जानती हूं। फिर चक्रेश मुझे गाड़ी में बैठाकर इंदौर की तरफ ले जाने लगा। इस दौरान चक्रेश और उस व्यक्ति ने चलती गाड़ी में बारी-बारी से जबरदस्ती मेरे से गलत काम किया।

उसके बाद मैं बेहोश हो गई। मुझे धुंधला-धुंधला नजर आने लगा। बाद में वे मुझे अरविंदो हॉस्पिटल के आगे छोड़कर चले गए। इसके बाद मैंने अपने दोस्त को कॉल किया। वह आया तो मैंने उसे पूरी बात बताई। फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

कॉफी पीने से पहले तक सबकुछ सामान्य था

पीड़िता ने बताया कि कॉफी शॉप तक सब कुछ सामान्य था। कॉफी पीने के बाद मैं बेहोश होने लगी। इसके बाद उज्जैन से कार चली तो उन्होंने बारी-बारी से मेरे साथ गलत काम करने लगे। मेरे से मारपीट भी की गई। बेहोश होने की वजह से बाद की घटना मुझे याद नहीं है।

बयान के नाम पर रातभर परेशान होती रही

दैनिक भास्कर से बात करते हुए पीड़िता ने आरोप लगाया कि चक्रेश जैन से पूछना चाहिए कि उसका दूसरा साथी कौन था। इन लोगों को सहायता करना तो आता नहीं, बस परेशान करना आता है। ये लोग मुझे पागलों की तरह सुबह से इधर-उधर घुमाए जा रहे हैं।

पुलिस के हाथ लगे कॉफी शॉप के सीसीटीवी

पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम इंदौर भेजी थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके। वहीं, एक टीम ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो चक्रेश जैन और युवती मेघदूत के आगे एक कॉफी शॉप में अंदर जाते और बाहर आते हुए दिखाई दिए।

हालांकि, इस दौरान तीसरा व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। पुलिस को टोल से गाड़ी के गुजरने के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। इनमें निसान कंपनी की सनी काली कार इंदौर की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीड़िता के कोर्ट में 164 के तहत बयान हुए दर्ज

पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया धारा 70 (1), 127 (2) बीएनएस के तहत अपराध घटित होना पाए जाने पर आरोपी चक्रेश जैन और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इधर, मंगलवार को पीड़िता को एक बार फिर उज्जैन बुलाकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां धारा 164 के तहत बयान हुए हैं।

यह खबर भी पढ़ें…

इंदौर की युवती का आरोप- चलती कार में गैंगरेप किया

सिंहस्थ की तैयारी वाले उज्जैन में युवती ने चलती कार में पांच लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। इंदौर की 20 वर्षीय युवती का आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई। वारदात उज्जैन से इंदौर मार्ग पर हुई। इसके बाद आरोपियों ने उसे इंदौर छोड़ दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments