Friday, October 30, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमिर्जापुर में रन फॉर यूनिटी कल: सरदार पटेल की जयंती पर...

मिर्जापुर में रन फॉर यूनिटी कल: सरदार पटेल की जयंती पर सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी, स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं – Mirzapur News




मिर्जापुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। सुबह 7:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें एकता दौड़, प्रभात फेरी, मार्च पास्ट, विचार गोष्ठी, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 7:30 बजे तहसील, ब्लाक और नगर निकाय स्तर पर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। इसकी जिम्मेदारी सभी एसडीएम, बीडीओ और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को सौंपी गई है। सुबह 8 बजे स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की रैली निकाली जाएगी। नगर में प्रभात फेरी घंटाघर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए कचहरी पहुंचेगी। सुबह 9 बजे विद्यालयों में सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्रीय एकता दिवस पर आधारित स्लोगन संकलित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी कार्यालयों में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी होगी। 10:30 बजे पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, एनसीसी और अन्य वर्दीधारी बलों की ओर से मार्च पास्ट किया जाएगा। सुबह 11 बजे जिला कारागार में राष्ट्रीय एकता पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, 11:30 बजे केबीपीजी कॉलेज में सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठी होगी। दोपहर 12 बजे मंडलीय चिकित्सालय में राजपूत कारपेट के अनिल कुमार सिंह और जिला महिला अस्पताल में ओबीटी कंपनी की ओर से मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। दोपहर 2 बजे राजकीय इंटर कॉलेज में बालक एवं बालिका वर्ग की अलग-अलग भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के समक्ष चुनौतियां विषय पर विद्यार्थी अपने विचार रखेंगे। विजेताओं को पुलिस अधीक्षक पुरस्कृत करेंगे। शाम 4 बजे सहायक श्रमायुक्त की ओर से सरदार पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments