Saturday, October 31, 2026
Homeराज्यबिहारमुजफ्फरपुर में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट का नहर में मिला शव: कार...

मुजफ्फरपुर में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट का नहर में मिला शव: कार की सीट-स्टीयरिंग पर खून के निशान; कलाई पर कट, गाड़ी में पड़ी थी ब्लेड – Muzaffarpur News




मुजफ्फरपुर में नहर से मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट का शव मिला है। मृतक की पहचान पताही विश्वनाथ गांव निवासी रमाकांत ठाकुर के बड़े बेटे राहुल ठाकुर(42) के रूप में हुई है। वर्तमान में पटना में किराए के मकान में रहते थे। घटना करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी है। इस मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। नहर किनारे खड़ी उनकी कार के अंदर स्टीयरिंग और सीट पर खून के निशान मिले हैं। एक ब्लेड भी मिला है। राहुल के बाएं हाथ की कलाई के पास कट का जख्म भी पाया गया है। कार लॉक थी और उसमें चप्पल समेत उनके जरूरी सामान व दस्तावेज भी मौजूद थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि राहुल की कलाई कैसे कटी और कार के अंदर खून के निशान किन परिस्थितियों में आए? पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि राहुल अपने घर आए हुए थे। वह मेडिकल कॉलेजों में बच्चों के नामांकन से जुड़े काम करते थे। इस काम को लेकर पैसे के लेनदेन से संबंधित कुछ विवाद की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। कार में स्टीयरिंग और सीट पर मिले खून के निशान ग्रामीण एसपी ने बताया कि नहर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नहर के ठीक किनारे सड़क के पास राहुल की कार खड़ी मिली। कार लॉक थी। उसके अंदर स्टीयरिंग और सीट के आसपास खून के निशान पाए गए। कार में मौजूद चप्पल और अन्य दस्तावेज भी अंदर ही थे। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। गाड़ी के अंदर मिले खून के निशान की भी जांच की जा रही है। कलाई पर कट का जख्म, खून बहने की आशंका राहुल के बाएं हाथ की कलाई के पास कट का निशान मिला है। ग्रामीण एसपी के अनुसार, प्रथम दृष्टया जख्म से खून बहने की बात सामने आ रही है। हालांकि, यह कट कैसे लगा, क्या इसी से अधिक खून बहा और इसका मौत से कोई संबंध है या नहीं, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कार के अंदर मिले खून के निशान और कलाई के जख्म के बीच कोई संबंध है या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज ग्रामीण एसपी ने बताया कि शव को नहर से निकलवाने के बाद इनक्वेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत कैसे हुई और शरीर पर मिले जख्म की प्रकृति क्या है, इसकी विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिलेगी। परिजनों का बयान और आरोप मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्य, कार में खून के निशान, कलाई के जख्म और पैसे के लेनदेन से जुड़े विवाद को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments