Sunday, November 1, 2026
Homeटेक्नोलॉजी43000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 Ultra, Amazon Sale में...

43000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 Ultra, Amazon Sale में जबरदस्त ऑफर


Highlights

  • Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी कटौती की गई है।
  • दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है।
  • अमेजन पर चल रही दिवाली सेल में इसे काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Samsung के पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 Ultra की कीमत में भारी कटौती की गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह 200MP कैमरा वाला फोन लॉन्च प्राइस से करीब 43,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर चल रहे दिवाली सेल में यह फोन अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra में प्राइस कट

सैमसंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इस फ्लैगशिप फोन को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 1,49,999 रुपये और 1,79,999 रुपये में आते हैं। अमेजन सेल में इसके बेस वेरिएंट को 43,000 रुपये सस्ते यानी 86,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि, यह कीमत बैंक डिस्काउंट और कैशबैक आदि ऑफर लगाने के बाद की है।

सैमसंग के इस फोन को अमेजन पर 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज कराने के बाद सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन और भी सस्ते में घर ला सकते हैं। इससे पहले भी अगस्त में आयोजित सेल में सैमसंग का यह फोन 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा था।

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स

सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 6.9 इंच के डायनैमिक LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही, इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इसके डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। यह फोन Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।










Samsung Galaxy S25 Ultra फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, डायनैमिक AMOLED 2X, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 5000mAh, 45W, 25W
कैमरा 200MP + 50MP + 50MP + 10MP, 12MP
OS Android 15, OneUI 7

Galaxy S25 Ultra के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। यही नहीं, इस फोन में 10MP का एक और टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग ने इसमें 12MP का कैमरा दिया है।

यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इस फोन में 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। यह गूगल जेमिनी पर बेस्ड Galaxy AI से लैस है।

यह भी पढ़ें – 20000 रुपये कम में लॉन्च होगा देसी कंपनी का Speed 5G फोन, कंपनी ने किया कंफर्म





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments