Sunday, November 1, 2026
Homeफूडसर्दियों में बनाएं सेहतमंद अलसी के लड्डू, जानें गोंद-मेवे वाली आसान रेसिपी

सर्दियों में बनाएं सेहतमंद अलसी के लड्डू, जानें गोंद-मेवे वाली आसान रेसिपी


Last Updated:

Alsi Ke Laddu Recipe: सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदरूनी गर्माहट, ताकत और भरपूर ऊर्जा देने के लिए अलसी के लड्डू एक बेहतरीन पारंपरिक उपाय हैं. फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर यह सुपरफूड न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि जोड़ों के दर्द और मौसमी बीमारियों से भी राहत दिलाता है. उत्तर प्रदेश के गोंडा की गृहिणी मीरा तिवारी से जानिए घर पर ही गुड़, गोंद और ड्राई फ्रूट्स के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट अलसी के लड्डू तैयार करने की आसान विधि.

Alsi Ke Laddu Recipe: अगर आप सर्दियों में घर पर कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो अलसी के लड्डू एक अच्छा विकल्प हैं. इन्हें आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. अलसी में फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. सर्दियों में कई लोग अलसी के लड्डू खाना पसंद करते हैं. आइए गृहिणी मीरा तिवारी से जानते हैं अलसी के लड्डू बनाने की आसान विधि.

अलसी के लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री
लोकल 18 से बातचीत के दौरान गृहिणी मीरा तिवारी बताती हैं कि अलसी के लड्डू बनाने के लिए अलसी के बीज, गुड़, थोड़ा घी, गोंद और अपनी पसंद के मेवे की जरूरत होती है. इसमें काजू, बादाम, पिस्ता और मूंगफली भी मिला सकते हैं. इसके अलावा आप अपनी पसंद के अनुसार अन्य मेवे भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

अलसी को साफ करने और भूनने का सही तरीका
मीरा तिवारी बताती हैं कि सबसे पहले बाजार से अच्छी गुणवत्ता वाली अलसी खरीद लें. अलसी को पानी से नहीं धोना चाहिए, क्योंकि पानी के संपर्क में आने पर इसमें चिपचिपापन आ सकता है. इसलिए अलसी को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद कड़ाही में धीमी आंच पर अलसी को अच्छी तरह भून लें. भूनने के बाद इसे ठंडा करके दरदरा पीस लें.

लड्डू बनाने में गोंद और मेवों का प्रयोग
अलसी के लड्डू में स्वाद बढ़ाने के लिए अपनी पसंद के मेवे डाल सकते हैं. मीरा तिवारी बताती हैं कि इसमें काजू, बादाम और पिस्ता के साथ गोंद का भी प्रयोग किया जाता है. सबसे पहले गोंद को थोड़े घी में हल्का गर्म करके अच्छी तरह फुला लें. ठंडा होने के बाद इसे पीसकर रख लें. मेवों को भी छोटे टुकड़ों में काट लें.

ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट और पौष्टिक अलसी के लड्डू
सबसे पहले कड़ाही में गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघला लें. गुड़ को पकाकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें. इसके बाद इसमें भुनी हुई अलसी, कटे हुए मेवे और पिसा हुआ गोंद डालकर अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण थोड़ा ठंडा होने पर हाथों से गोल-गोल लड्डू बना लें. इस तरह घर पर स्वादिष्ट अलसी के लड्डू तैयार हो जाएंगे. इन्हें ठंडा होने के बाद किसी साफ और सूखे डिब्बे में रख सकते हैं और जरूरत के अनुसार खा सकते हैं.

About the Author

Rahul Goel

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments