Sunday, November 1, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में प्रदूषण पर लगाम, एमसीडी का सख्त एक्शन प्लान: रोज...

दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम, एमसीडी का सख्त एक्शन प्लान: रोज 4 घंटे फील्ड में रहेंगे जोनल उपायुक्त, हॉटस्पॉट के 3 किमी दायरे में विशेष निगरानी – New Delhi News




दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एमसीडी ने निगरानी और कार्रवाई तेज करने का फैसला किया है। एमसीडी कमिश्नर संजीव खिरवार ने सभी जोनल उपायुक्तों को रोजाना कम से कम चार घंटे फील्ड में रहकर प्रदूषण नियंत्रण के उपायों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को हर दिन शाम 5 बजे तक फोटो सहित निरीक्षण रिपोर्ट भी भेजनी होगी। 30 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से सर्दियों के प्रदूषण नियंत्रण अभियान तक लागू रहेगी। डीसी को सड़कों की मैकेनाइज्ड सफाई, पानी का छिड़काव, धूल और गाद हटाने तथा गड्ढों की मरम्मत सुनिश्चित करनी होगी। निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के नियमों की जांच के साथ खुले में कूड़ा, पत्तियां और अन्य सामग्री जलाने वालों पर कार्रवाई करनी होगी। कचरे के उठान और निस्तारण तथा प्रदूषण फैलाने वाली अवैध औद्योगिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी। हॉटस्पॉट के आसपास होगी विशेष निगरानी प्रदूषण हॉटस्पॉट और उनके तीन किलोमीटर के दायरे में विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक जोन के डीसी को सप्ताह में कम से कम एक बार रात के साप्ताहिक बाजार का निरीक्षण करना होगा। अतिक्रमण से लगने वाले जाम पर भी कार्रवाई की जाएगी। 20 फरवरी तक लागू रहेंगे निर्माण संबंधी प्रतिबंध एक नवंबर 2026 से 20 फरवरी 2027 तक तोड़फोड़ और खुले में सिविल निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध का पालन कराना होगा। 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक लागू अतिरिक्त सख्त पाबंदियों और ग्रैप के निर्देशों की भी निगरानी होगी। निरीक्षण रिपोर्ट अतिरिक्त आयुक्त को भेजी जाएगी, जो इसे दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग और ग्रीन वॉर रूम तक पहुंचाएंगे। रिपोर्ट में खामियों, नोटिस, चालान और सुधारात्मक कार्रवाई का ब्योरा देना अनिवार्य होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments