मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता शावक बारां जिले के खेरूना गांव में दिखा। यह गांव केलवाड़ा रेंज के खटका नाका इलाके में है। ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।
वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और घबराने की जरूरत नहीं होने की अपील की। बारां जिले के शाहाबाद इलाके में कूनो के चीतों की आवाजाही पर वन विभाग नजर रख रहा है। इससे पहले भी कूनो के चीते कई बार इस इलाके में आ चुके हैं। कूनो नेशनल पार्क राजस्थान की सीमा से सटा है।
विभाग ने लोगों से चीते के पास नहीं जाने और उसे परेशान नहीं करने को कहा है। चीता दिखने पर वन विभाग को सूचना देने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। ग्रामीणों को खेतों में अकेले नहीं जाने की सलाह भी दी गई है।
विभाग के मुताबिक, चीता शावक भटककर यहां पहुंचा है। टीम उसे सुरक्षित तरीके से कूनो की ओर भेजने में जुटी है।
Source link

