मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रविवार को नरसिंहपुर के स्टेडियम ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह हुआ। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। प्रहलाद सिंह पटेल ने युवाओं से मेहनत करने और पढ़ने-लिखने की आदत बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि युवा श्रम से न बचें और लिखने-पढ़ने में कंजूसी न करें। ये आदतें छूटने पर भविष्य में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पटेल ने कहा कि तकनीक हमारी सहयोगी है, लेकिन इसके चलते परंपराएं और तौर-तरीके नहीं छूटने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति में पहनावा, खानपान, बोली, भाषा और जीवनशैली शामिल हैं। युवाओं से उन्होंने मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने की अपील की, ताकि वे देश-दुनिया में कहीं भी जाएं तो उनकी पहचान मध्यप्रदेश के व्यक्ति के रूप में हो। राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी को पूरी शक्ति और सामर्थ्य के साथ, अनुशासित और समर्पित होकर प्रदेश और देश के कल्याण व प्रगति के लिए काम करना चाहिए।
Source link
नरसिंहपुर में उत्साह से मना प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह: दो मंत्री रहे मौजूद, युवाओं से मेहनत और पढ़ाई की आदत अपनाने का किया आग्रह – Narsinghpur News
RELATED ARTICLES

