Sunday, November 1, 2026
Homeराज्यराजस्तानगजराज सिंह चारण का उत्तर-पश्चिम रेलवे में हुआ ट्रांसफर: एनडब्ल्यूआर में...

गजराज सिंह चारण का उत्तर-पश्चिम रेलवे में हुआ ट्रांसफर: एनडब्ल्यूआर में ट्रैफिक सर्विस के वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ फेरबदल – Jaipur News




उत्तर-पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) में ट्रैफिक सर्विस के वरिष्ठ अधिकारियों का फेरबदल हुआ है। रेलवे बोर्ड ने कृष्ण कुमार (केके) मीना को उत्तर-पश्चिम रेलवे से दक्षिण-पूर्व रेलवे में ट्रांसफर किया। वहीं गजराज सिंह चारण को दक्षिण-पूर्व रेलवे से उत्तर-पश्चिम रेलवे ट्रांसफर किया है। जयपुर स्टेशन के पूर्व डायरेक्टर रहे गजराज सिंह का तबादला उनके अनुरोध पर किया गया है। ट्रैफिक कैडर के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया- बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारी आईआरटीएस के सेलेक्शन ग्रेड (एसजी) में हैं। केके मीना को दक्षिण-पूर्व रेलवे के कैडर में पोस्ट किया जाएगा। इसके लिए वहां सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) के पद को डाउनग्रेड कर एसजी में ऑपरेट किया जाएगा। चक्रधरपुर मंडल में काम कर चुके गजराज आईआरटीएस के 2010 बैच के अधिकारी गजराज सिंह चारण करीब तीन साल से दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय में डिप्टी सीओएम (गुड्स) के पद पर कार्यरत रहे हैं। इससे पहले वे चक्रधरपुर मंडल में सीनियर डीओएम और सीनियर डीसीएम जैसे महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। चक्रधरपुर मंडल लौह अयस्क, कोयला और इस्पात की ढुलाई के लिए देश के प्रमुख रेलवे मंडलों में आता है। ऐसे में मालगाड़ियों के परिचालन, रेक प्रबंधन और वाणिज्यिक गतिविधियों का उनका अनुभव उत्तर-पश्चिम रेलवे के लिए उपयोगी साबित होगा। एनडब्ल्यूआर में अब जिम्मेदारी तय होने का इंतजार रेलवे बोर्ड ने फिलहाल दोनों अधिकारियों के जोनल ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। गजराज सिंह को उत्तर-पश्चिम रेलवे में कौन-सा पद मिलेगा। यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। यानी उन्हें ऑपरेटिंग में रखा जाएगा या कॉमर्शियल में, ये उनके आने के बाद और कैडर कंट्रोलर पीसीओएम तय करेंगे। हालांकि रेलवे बोर्ड ने आदेश में दोनों अधिकारियों के कार्यभार छोड़ने और नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने की तारीखों की जानकारी बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे में माल परिवहन और परिचालन व्यवस्था की दृष्टि से इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments