Monday, November 2, 2026
Homeटेक्नोलॉजीiPhone 16 की कीमत में कटौती, Amazon Diwali Sale में मिल रहा...

iPhone 16 की कीमत में कटौती, Amazon Diwali Sale में मिल रहा 21000 रुपये सस्ता


Amazon पर चल रहे Diwali Sale में एप्पल के 2024 में लॉन्च हुए iPhone 16 की कीमत में भारी कटौती की है। कंपनी ने हाल ही में अपनी iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है। नए आईफोन लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अपने कई पुराने मॉडल की कीमत में भी इजाफा किया है। पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 के साथ-साथ iPhone 16 की कीमत में भी इजाफा किया गया है। Amazon पर चल रही दिवाली सेल में यह फोन MRP से 21,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है।

कितना सस्ता मिलेगा iPhone 16?

अमेजन पर आयोजित दिवाली सेल में एप्पल का यह आईफोन 68,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। एप्पल ने इसे 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। हालांकि, प्राइस हाइक के बाद इसे 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। सेल में यह फोन 76,999 रुपये की लिस्ट प्राइस में मिल रहा है।

इस कीमत पर 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी लिया जा सकता है। इस तरह से फोन की कीमत में 21,000 रुपये तक की कटौती की जा सकती है। इसके अलावा आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज भी करवा सकते हैं। इसके बाद फोन की कीमत और कम हो सकती है। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI ऑफर का भी लाभ मिल सकता है।

iPhone 16 के फीचर्स

एप्पल ने इस आईफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में लॉन्च किया है। इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ डायनैमिक आईलैंड डिजाइन दिया गया है। यह आईफोन A18 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में एप्पल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर दिया गया है।

iPhone 16 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एप्पल के इस आईफोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह आईफोन USB Type C चार्जिंग, iOS 18 जैसे फीचर्स से लैस है। फोन के बैक में वायरलेस और MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें – Karbonn की लंबे समय के बाद वापसी, लॉन्च किए दो तगड़े फोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments