Sunday, November 8, 2026
Homeफूडदीपावली पर समस्तीपुर की इस दुकान में मिठाइयों की 25 वैरायटी, कीमत...

दीपावली पर समस्तीपुर की इस दुकान में मिठाइयों की 25 वैरायटी, कीमत 240 से ₹1000 किलो तक


Last Updated:

Samastipur Famous Sweet Shop Diwali Special Mithai: समस्तीपुर में दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है. इसी क्रम में रामसेवक स्वीट्स में 20 से 25 प्रकार की ताजा मिठाइयां 240 से 1000 रुपये प्रति किलो तक की कीमत में उपलब्ध हैं. लोग अपने बजट और स्वाद के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं.

Top Deals Inside

समस्तीपुर. दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. घरों की सजावट से लेकर पूजा की तैयारियों तक, हर तरफ उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. मां लक्ष्मी की पूजा में मिठाई का विशेष महत्व होता है. यही वजह है कि दीपावली के मौके पर लोग अपने घरों के लिए अलग-अलग तरह की मिठाइयों की खरीदारी करते हैं. त्योहार को देखते हुए समस्तीपुर जिले के मिष्ठान भंडारों में भी खास तैयारियां की गई हैं. इसी कड़ी में आज लोकल 18 की टीम शहर की एक ऐसी मिठाई दुकान पर पहुंची, जहां एक-दो नहीं बल्कि 20 से 25 तरह की मिठाइयां ग्राहकों के लिए तैयार की गई हैं.

रामसेवक स्वीट्स के नाम से मशहूर हरिराम नामक इस मिठाई दुकान में अलग-अलग स्वाद और वैरायटी की मिठाइयां देखने को मिल रही हैं. यहां खोवा, छेना और क्रीम से बनी मिठाइयों की कई किस्में उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि दुकान में मिठाइयों की कीमत 240 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 1000 रुपये तक जाती है. यहां काजू बर्फी से लेकर पारंपरिक छेना मिठाई और घी के लड्डू तक ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं. त्योहार को लेकर दुकान में मिठाइयों की तैयारी और बिक्री दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

रेडीमेड नहीं, अपने किचन में तैयार होती हैं मिठाइयां
मिठाई विक्रेता हरे राम महतो ने बताया कि उनकी दुकान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां ग्राहकों को पुरानी या पहले से स्टॉक की गई मिठाई नहीं, बल्कि ताजा तैयार मिठाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं. उन्होंने कहा कि कई जगहों पर त्योहार से पहले ही बड़ी मात्रा में मिठाइयां बनाकर रख ली जाती हैं, लेकिन उनके यहां रोजाना ताजगी का विशेष ध्यान रखा जाता है. उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मिठाई तैयार होने की प्रक्रिया भी दिखाई. उनके मुताबिक, दुकान के किचन में कई आधुनिक मशीनें लगी हैं, जिनकी मदद से अलग-अलग तरह की मिठाइयां तैयार की जाती हैं.

उन्होंने बताया कि यहां कोई भी रेडीमेड मिठाई बाहर से मंगाकर नहीं बेची जाती, बल्कि सभी मिठाइयां अपने किचन में ही बनाई जाती हैं. खास बात यह है कि यहां खोवा से बनी पांच तरह की मिठाइयां उपलब्ध हैं. इसके अलावा छेना और क्रीम से तैयार मिठाइयों की भी कई वैरायटी ग्राहकों को मिलती हैं. विक्रेता का कहना है कि हर मिठाई की गुणवत्ता और स्वाद बनाए रखने की कोशिश की जाती है, ताकि त्योहार के मौके पर ग्राहकों को ताजा और बेहतर मिठाई मिल सके.

240 रुपये से शुरू कीमत, 1000 रुपये किलो तक मिलती है काजू बर्फी
कीमत और वैरायटी की बात करें तो यहां ग्राहकों के बजट के अनुसार कई विकल्प मौजूद हैं. हरे राम महतो ने बताया कि दुकान में मिठाइयों की कीमत 240 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होती है. वहीं सबसे महंगी मिठाइयों में काजू बर्फी शामिल है, जिसकी कीमत 1000 रुपये प्रति किलोग्राम है. इसके अलावा घी से तैयार लड्डू 520 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि यहां बबूल के गोंद से तैयार लड्डू भी मिलते हैं, जिनकी कीमत 520 रुपये प्रति किलोग्राम रखी गई है.

वहीं छेना से बनी मिठाइयों की कीमत 260 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि बर्फी की कई वैरायटी 500 रुपये प्रति किलोग्राम तक उपलब्ध हैं. विक्रेता के अनुसार, दीपावली पर लोग अपनी पसंद और बजट के हिसाब से मिठाइयां खरीद सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस दीपावली अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए अलग-अलग स्वाद की मिठाइयां खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो समस्तीपुर की इस दुकान पर 20 से 25 तरह की वैरायटी देखने को मिल सकती है.

About the Author

authorimg

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments