आलीराजपुर पुलिस ने दिवाली से पहले 86 लोगों को उनके गुम मोबाइल लौटाए। ऑपरेशन हेलो के तहत बरामद इन फोन की कीमत 16 लाख 75 हजार रुपए है। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी समर वर्मा ने मोबाइल मालिकों को फोन सौंपे। फोन सौंपते समय एसपी समर वर्मा ने जिले के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से त्योहार शांतिपूर्वक मनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। एसपी समर वर्मा के निर्देशन में साइबर सेल की टीम मोबाइल तलाश रही थी। टीम ने आधुनिक तकनीक, डिजिटल ट्रैकिंग और केंद्र सरकार के CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद ली। मोबाइल गुम होने की शिकायतों के आधार पर टीम ने तकनीकी जानकारी जुटाई और लगातार ट्रैकिंग की। इसके बाद अलग-अलग जगहों से 86 मोबाइल तलाशे गए। मोबाइल में बैंकिंग की जानकारी, जरूरी दस्तावेज, फोटो और निजी संपर्क होते हैं। फोन गुम होने पर लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ निजी जानकारी की चिंता भी रहती है। पुलिस ने बरामद फोन उनके मालिकों को लौटा दिए।
Source link
आलीराजपुर में पुलिस ने 86 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए: 16.75 लाख के मोबाइल वापस मिलते ही खुश हुए लोग, एसपी बोले- हैप्पी दीपावली – alirajpur News
RELATED ARTICLES

