दिवाली पर समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब जालोर ने सेवा कार्य की शुरुआत की। शनिवार को सुबह 10 बजे स्थानीय पानीयानाडा बस्ती में बच्चों के बीच दिवाली की खुशियां सेलिब्रेट की गई। इस सेवा कार्य के दौरान बस्ती के बच्चों को दिवाली के पावन पर्व पर स्वीट्स, दीये और पटाखों के कुल 60 पैकेट वितरित किए गए। बच्चों ने उपहार और मिठाइयां पाकर दीवाली की खुशी बेहद उत्साह के साथ साझा कीं। इस मौके पर रोटरी परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित सदस्यों की भी मौजूदगी रही। इनमें पीडीजी मोहन पाराशर, क्लब अध्यक्ष रमेश कुमार जैन और सचिव हितेश प्रजापत शामिल रहे। इसके साथ ही स्थानीय पार्षद एवं रोटेरियन नितिन सोलंकी, पवन ओझा, दिनेश सुंदेशा, संजय सुंदेशा, कांता जैन, नूर मोहम्मद, प्रकाश मोदी और पानीयानाडा विद्यालय के संस्था प्रधान ललीत खत्री सहित क्लब के अन्य सभी रोटेरियन साथी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ समय बिताकर पर्व की उमंग को साझा किया।
Source link

