भोजपुर में सोमवार रात ई-रिक्शा और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार 2 चचेरे भाई समेत 3 लोग घायल हैं। घायलों को पीरो पीएचसी में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है। घटना बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर इब्राहिमपुर मोड़ स्थित ओवरब्रिज की है। मृतक की पहचान विदेशी शर्मा के पुत्र सोनू शर्मा(26) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक सोनू ई-रिक्शा से सवारी लेकर पीरो लौट रहा था। बाइक सवार लवकुश कुमार मंदिर से अपने चचेरी बहन की शादी में शामिल होकर वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। घर में मचा कोहराम हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सोनू ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी अनीता देवी और तीन पुत्री है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link

