कौशांबी में मंगलवार सुबह से ही जनपद के कई स्थानों पर जोरदार बारिश हुई। इससे एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बीते 15 दिनों से जिले में तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार शाम से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद कौशांबी का न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। देखें, 3 तस्वीरें… मौसम विभाग के अनुसार, कौशांबी में आने वाले तीन-चार दिनों में भी जोरदार बारिश की संभावना है। हालांकि, किसानों का कहना है कि अब तक हुई बारिश धान की रोपाई के लिए पर्याप्त नहीं है। धान की खेती करने वाले किसान अभी भी तेज और मूसलाधार बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों के मुताबिक, यदि अगले दो-तीन दिनों में कौशांबी में अच्छी बारिश होती है, तो वे धान की रोपाई कर पाएंगे, जिससे उन्हें सिंचाई पर होने वाले खर्च से राहत मिलेगी और पानी की बचत भी होगी।
Source link
कौशांबी में सुबह से जोरदार बारिश: तापमान 5 डिग्री गिरा, लोगों को गर्मी से मिली राहत – Kaushambi News
RELATED ARTICLES

