देवरिया में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने रविवार शाम करीब 6 बजे कोतवाली परिसर में बच्चों और जरूरतमंदों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ ही कोतवाली क्षेत्र की बस्तियों से आए बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को मिठाई व पटाखे बांटे। बच्चों के साथ बिताया समय एसपी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनके साथ समय बिताया। खुशियां साझा करने का दिया संदेश एसपी ने कहा कि दीपावली खुशियों, आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इस अवसर पर समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां साझा करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से आपसी स्नेह, सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। देवरिया पुलिस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ त्योहार मनाना और समाज में सहयोग व अपनत्व की भावना को बढ़ावा देना था।
Source link
देवरिया एसपी ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली: मिठाई और पटाखे बांटकर आपसी प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश – Deoria News
RELATED ARTICLES

