Monday, November 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशयुवक के-खाते से दो दिन में 1.41 लाख रुपये कटे: मोबाइल...

युवक के-खाते से दो दिन में 1.41 लाख रुपये कटे: मोबाइल पर मैसेज नहीं आया; ऑनलाइन धोखाधड़ी की एफआईआर – Shahjahanpur News




शाहजहांपुर में एक युवक के बैंक खाते से 28 और 29 अक्टूबर को कुल 1 लाख 41 हजार रुपये कट गए। उसके मोबाइल पर रुपये कटने का कोई मैसेज नहीं आया। युवक ने पुलिस में ऑनलाइन धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर जांच शुरू की।
शैलेन्द्र सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव के रहने वाले हैं। उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की कहिलिया शाखा में है। वह खाते से यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं।
शैलेन्द्र के मुताबिक, 28 अक्टूबर को खाते से 95 हजार रुपये और 29 अक्टूबर को 46 हजार रुपये कटे। उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया था।
बैंक जाकर पता करने पर उन्हें बताया गया कि खाते में पैसे नहीं बचे हैं। शैलेन्द्र ने एफआईआर में आरोपियों पर कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments