Wednesday, November 11, 2026
Homeविदेशट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया: बोले- अमेरिकी...

ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया: बोले- अमेरिकी जनता उससे बहुत नाराज है, ईरान जंग और महंगे पेट्रोल से भी नुकसान हुआ


वॉशिंगटन डीसी3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प गुरुवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव में पार्टी की हार की वजह इजराइल को बताया है। उन्होंने रविवार को CBS न्यूज के कार्यक्रम ‘60 मिनट्स’ में कहा कि इजराइल को लेकर अमेरिकी लोगों में बहुत नाराजगी है।

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी लोग इजराइल को भले ही पसंद नहीं करते, लेकिन हमारी सरकार इजराइल के काफी करीब है। ट्रम्प ने हार की और दूसरी भी वजहें गिनाईं।

उन्होंने कहा,

QuoteImage

सबसे पहली बात, मैं चुनाव नहीं लड़ रहा था। इसके अलावा लोगों को रिपब्लिकन पार्टी के कुछ उम्मीदवार भी पसंद नहीं आए। ईरान जंग और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से भी जनता में नाराजगी थी।

QuoteImage

गाजा युद्ध के बाद बदली अमेरिकी लोगों की राय

7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इजराइल ने गाजा में सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद अमेरिका में इजराइल को लेकर लोगों की राय बदलने लगी। खासकर डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों में इजराइल के लिए समर्थन घटा है।

अमेरिकी लोगों की राय में कितना बदलाव आया, 2 सर्वे से समझिए

1. प्यू रिचर्स सेंटर (3 अक्टूबर 2025): सर्वे के मुताबिक, 59% अमेरिकी इजराइली सरकार को लेकर नकारात्मक राय रखते थे। 2024 की शुरुआत में यह आंकड़ा 51% था।

2. गैलप (29 जुलाई 2025): गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई का समर्थन करने वाले अमेरिकी 2023 में 50% थे, जो जुलाई 2025 में घटकर 32% रह गए। डेमोक्रेट समर्थकों में यह समर्थन सिर्फ 8% था।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी 4 नवंबर कहा था कि अगर रिपब्लिकन पार्टी को आने वाले चुनाव जीतने हैं, तो उसे इजराइल के साथ अपने रिश्तों पर दोबारा विचार करना होगा।

’60 मिनट्स’ में ट्रम्प की 6 और बड़ी बातें…

1. ईरान पर हमला करने के फैसले को सही बताया

ट्रम्प ने कहा कि अगर उन्हें दोबारा ईरान पर हमला करने का फैसला लेना पड़े, तो वह फिर ऐसा ही करेंगे। उनका कहना था कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना जरूरी था।

उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोक दिया है। हालांकि, उन्होंने माना कि इस फैसले का आज और आने वाले दिनों में राजनीतिक नुकसान हो सकता है।

2. इजराइल को बचाने का श्रेय खुद को दिया

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बी-2 बमवर्षक विमानों से हमला किया था। उनके मुताबिक, अगर अमेरिका यह कार्रवाई नहीं करता तो इजराइल का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता था। अमेरिका ने इजराइल की सुरक्षा के लिए बड़ी भूमिका निभाई है।

3 यूक्रेन का नक्शा बदलने की बात कही

ट्रम्प ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि युद्ध के बाद यूक्रेन की सीमाओं और क्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन पहले जैसा नहीं रह सकता और उसका नक्शा थोड़ा अलग हो सकता है।

4. राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए किसी का समर्थन नहीं किया

2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार के समर्थन पर उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो की तारीफ की, लेकिन किसी एक को अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कई अच्छे नेता हैं और वह चुनाव में किसी का समर्थन करें या नहीं, यह अभी तय नहीं है।

5. संपत्ति बढ़ने पर बोले- पैसे का हिसाब बेटे देखते हैं

पत्रकार ने ट्रम्प से पूछा कि राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी संपत्ति करीब 3 अरब डॉलर बढ़ने की रिपोर्ट आई है। इस पर ट्रम्प ने कहा कि वह अपनी संपत्ति पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और उनके बेटे कारोबार और पैसों का हिसाब देखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति रहते हुए सैलरी नहीं लेता।

——————————

यह खबर भी पढ़ें…

मिडटर्म में हार के बाद ट्रम्प के तेवर नरम पड़े:बोले- समझौता हुआ तो ईरान पर हमला नहीं करेंगे; ईरान बोला- रिपब्लिकन्स हारे इसलिए बातचीत रुकी

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तेवर ईरान को लेकर नरम पड़ गए हैं। ट्रम्प ने कहा है कि अगर ईरान के साथ शांति समझौते पर बातचीत आगे बढ़ती है तो अमेरिका उस पर दोबारा हमला नहीं करेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments