Wednesday, November 11, 2026
Homeटेक्नोलॉजीMotorola Moto One जल्द होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर फीचर्स हुए रिवील

Motorola Moto One जल्द होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर फीचर्स हुए रिवील


Motorola जल्द Moto One स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। मोटोरोला का यह मिड बजट स्मार्टफोन WPC और Geekbench जैसे सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में कंपनी वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देने वाली है। फोन के बैक और फ्रंट पैनल का डिजाइन भी सामने आया है। इस स्मार्टफोन को Motorola Edge सीरीज और Signature सीरीज के बीच प्लेस किया जा सकता है।

Motorola Signature 27 को हाल ही में कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। इस स्मार्टफोन को यूरोपीयन मार्केट में पेश किया गया है। वायरलेस पावर कंसोर्टम (WPC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट और गीकबेंच पर इस फोन को मॉडल नंबर XT2771-1 के साथ देखा गया है। इस फोन की परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी भी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर रिवील हुई है।

कैसा होगा डिजाइन?

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में फ्लैट लुकिंग डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल कट-आउट मिलेगा। इस स्मार्टफोन का लुक साल की शुरुआत में आए Motorola Signature की तरह ही है। इसके रियर कैमरा डिजाइन में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। इस फोन के बैक में Edge सीरीज की तरह की वीगन लेदर वाली फिनिशिंग देखने को मिल सकती है।

Motorola Moto One को WPC पर देखा गया है, जहां इसके वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की डिटेल रिवील हुई है। यह फोन Qi EPP सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा। फोन में 15W का वायरलेस चार्जिंग मिलेगा। इस साल लॉन्च हुए Motorola Signature में कंपनी ने 50W वायरलेस चार्जिंग और 90W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Motorola Signature को भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन को कंपनी ने भारत में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज सपोर्ट के साथ उतारा है।

गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आए फीचर

मोटोरोला का यह फोन गीकबेंच पर भी देखा गया है। इस फोन में कंपनी SM8845 यानी Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दे सकती है। इसके साथ 12GB रैम का सपोर्ट मिलेगा। मोटोरोला के इस फोन में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। इसे गीकबेंच पर सिंगल कोर में 2109 और मल्टीकोर में 8586 स्कोर मिला है। इस फोन की बैटरी या अन्य फीचर्स की जानकारी फिलहाल रिवील नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें – BSNL ने लॉन्च किया 259 रुपये का सस्ता प्लान, मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments