कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
व्हाहट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग हुई है। इसमें 4 लोगों को गोली लगी है।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को व्हाहट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में कई जगहों पर फायरिंग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं।
पुलिस अधिकारी नाथन क्लार्क ने बताया कि फिलहाल घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। गोलीबारी की सटीक जगह का भी पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद इलाके में बढ़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों का पहुंचना जारी है।
15वीं स्ट्रीट के आसपास जाने से बचने की अपील
पुलिस ने लोगों से 15वीं स्ट्रीट के 1500 ब्लॉक के आसपास जाने से बचने की अपील की है। इस इलाके में VIDA फिटनेस सेंटर, सेंट ल्यूक एपिस्कोपल चर्च और रिहायशी इमारतें हैं। यहां से कुछ दूरी पर होल फूड्स सुपरमार्केट भी है।
फिलहाल पुलिस ने घायलों की पहचान, उनकी हालत और फायरिंग के पीछे की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की पुरानी घटनाएं
1. दिसंबर 1994: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी हुई थी। हमलावर की चलाई गोलियों में से एक स्टेट डाइनिंग रूम की खिड़की तक पहुंची थी।
2. नवंबर 2011: ऑस्कर ओर्टेगा-हर्नांडेज ने व्हाइट हाउस की ओर राइफल से गोलियां चलाई थीं। कम से कम 8 गोलियां इमारत से टकराई थीं।
3. जुलाई 2021: लोगान सर्कल इलाके में गोलीबारी में 2 लोग घायल हुए थे। यह इलाका व्हाइट हाउस से करीब 1 मील दूर है।
4. अगस्त 2021: लोगान सर्कल के पास फिर गोलीबारी हुई। इसमें 2 लोग घायल हुए थे।
5. अक्टूबर 2023: व्हाइट हाउस से करीब 2 ब्लॉक दूर मैकफर्सन स्क्वायर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
6. मार्च 2024: लोगान सर्कल के पास गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हुई और 5 घायल हुए थे।
7. 23 मार्च 2026ः एक संदिग्ध शख्स ने व्हाइट हाउस के पास करीब 30 राउंड फायरिंग की। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे।

23 मार्च को घटना के बाद वॉशिंगटन में 17th स्ट्रीट और पेन्सिलवेनिया एवेन्यू NW के चौराहे के पास फायरिंग के बाद सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी।


