Thursday, November 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसांपना बांध के गेट शुक्रवार को खुलेंगे: 3860 हेक्टेयर में होना...

सांपना बांध के गेट शुक्रवार को खुलेंगे: 3860 हेक्टेयर में होना है सिंचाई; 25 दिन तक नहरों से मिलेगा पानी – Betul News




बैतूल। रबी सीजन की फसलों की सिंचाई के लिए जलाशयों से पानी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। बैतूल के पास स्थित सांपना बांध के गेट शुक्रवार 13 नवंबर को सुबह 11 बजे खोले जाएंगे। इससे करीब 3860 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई होगी। नहरों के माध्यम से 20 से 25 दिन तक पानी दिया जाएगा। इस बार सांपना बांध अपनी कुल क्षमता का 74.10 प्रतिशत भरा हुआ है।
सिंचाई विभाग के एसडीओ भूपेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि सांपना बांध से डी-1 और डी-2 नहरों के 35 किलोमीटर नेटवर्क के जरिए किसानों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। शुरुआत में पलेवा के लिए 5 एमसीएम पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद रबी फसलों के लिए एक बार सिंचाई का पानी दिया जाएगा। बांध में कुल 10 एमसीएम पानी उपलब्ध है।
इधर, अन्य जलाशयों से भी सिंचाई के लिए पानी देने की तैयारी है। कोलगांव बांध से बुधवार को पानी छोड़ दिया गया है, जबकि नागझिरी बांध से शुक्रवार या शनिवार को पानी छोड़ा जाएगा।
सिंचाई विभाग के सब इंजीनियर शिवकुमार नागले ने बताया कि पारसडोह बांध की नहरें 15 नवंबर से खोली जाएंगी। इसी दिन वर्धा और चंदोरा बांध से भी सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा। वर्धा बांध की नहरों की गुरुवार को टेस्टिंग की गई है। बैतूल डिवीजन में अन्य बांधों का पानी फिलहाल रिजर्व रखा गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments