Friday, November 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर ने खोया अपना 'सांस्कृतिक शिल्पकार': सानंद के संस्थापक और भारत...

इंदौर ने खोया अपना ‘सांस्कृतिक शिल्पकार’: सानंद के संस्थापक और भारत भवन के न्यासी जयंत भिसे का निधन; ताई और कैलाश विजयवर्गीय के रहे करीबी – Indore News




इंदौर में संस्कृति, कला और रंगमंच को नई पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ संस्कृति अध्येता और संस्था सानंद के संस्थापक जयंत भिसे का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर से शहर के सांस्कृतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। जयंत भिसे उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह और कला अकादमी के पूर्व निदेशक भी रहे थे। राज्य शासन ने कुछ माह पहले ही उन्हें भारत भवन, भोपाल का न्यासी नियुक्त किया था। कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। भिसे ने इंदौर में रंगमंच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था सानंद की स्थापना की थी। उनके नेतृत्व में संस्था ने शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों और नाट्य आयोजनों को नई ऊंचाई दी। सानंद के माध्यम से सालभर नाटक, कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। वर्षभर में सबसे अधिक आयोजन कराने का रिकॉर्ड भी संस्था के नाम रहा। राजनीति में भी रहे सक्रिय जयंत भिसे बैंक में नौकरी करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। वे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के समर्थकों में गिने जाते थे। इसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक उषा ठाकुर से भी उनके राजनीतिक संबंध रहे। उनकी अंतिम यात्रा शालीमार टाउनशिप स्थित निवास से रामबाग के लिए निकलेगी। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। उनके निधन पर शहर के गणमान्य नागरिकों और कला-साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments