Thursday, November 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबार काउंसिल चुनाव में 73वें राउंड की गिनती पूरी: देवेंद्र मिश्रा...

बार काउंसिल चुनाव में 73वें राउंड की गिनती पूरी: देवेंद्र मिश्रा नगरहा 6,890 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर, जीत के करीब – Prayagraj (Allahabad) News




उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव में 73वें एलिमिनेशन राउंड की मतगणना के नतीजे जारी हुए। 12 नवंबर को हुई गिनती में 1,680 वोट शामिल थे। इनमें 1,430 वोट वैध पाए गए और 250 वोट गणना से बाहर हो गए। प्रयागराज के देवेंद्र मिश्रा नगरहा 6,890 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक, अनुराग पांडेय और प्रशांत सिंह अटल को 7,088-7,088 वोट मिले। दोनों को निर्वाचित घोषित किया गया है। देवेंद्र मिश्रा नगरहा को इससे पहले 6,866 वोट मिले थे। 73वें राउंड में उन्हें 24 वोट मिले और उनका कुल आंकड़ा 6,890 हो गया।
बुलंदशहर के शिव किशोर गौड़ 6,447.64 वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं। प्रयागराज के पंचू राम मौर्य 5,612 वोटों के साथ पांचवें और अजय यादव 5,243 वोटों के साथ छठे स्थान पर हैं। प्रयागराज के इमरान माबूद खान (आईएम खान) को इस राउंड में 351 वोट मिले। उनके कुल वोट 4,765 हो गए हैं और वे सातवें स्थान पर हैं। अमरेंद्र नाथ सिंह 4,407.88 वोटों के साथ 13वें, इमरान उल्लाह 4,131.96 वोटों के साथ 16वें और राकेश पाठक 3,858.96 वोटों के साथ 18वें स्थान पर हैं। प्रयागराज के अन्य प्रत्याशियों में देवेश कुमार शुक्ला 3,155 वोटों के साथ 30वें, अशोक कुमार त्रिपाठी 2,885 वोटों के साथ 37वें और धीरज श्रीवास्तव 2,869.96 वोटों के साथ 38वें स्थान पर हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments