एमपी में ग्रामीण परिवारों को आबादी भूमि की मुफ्त रजिस्ट्री कराने की मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत अब तक 20 लाख 5 हजार 863 रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। जिलों के प्रदर्शन में छिंदवाड़ा 86 हजार 867 रजिस्ट्रियों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन में 81 हजार 256 रजिस्ट्रियां होने के साथ वह दूसरे नंबर पर है। राजगढ़ 77 हजार 703 रजिस्ट्रियों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, राजधानी भोपाल में अब तक सिर्फ 14 हजार 972 रजिस्ट्रियां हुई हैं और वह सबसे कम रजिस्ट्री वाले 14 जिलों में शामिल है। योजना के तहत प्रदेश के सभी 55 जिलों में पंजीयन का काम जारी है। गुरुवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, सिवनी में 73 हजार 549, छतरपुर में 71 हजार 468, मंदसौर में 68 हजार 400 और बालाघाट में 68 हजार 165 रजिस्ट्रियां हुई हैं। मंत्री राकेश सिंह के गृह जिले जबलपुर में 67 हजार 688 और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के गृह जिले सागर में 67 हजार 365 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई हैं। शिवपुरी में 64 हजार 395 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। इन जिलों में 50 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रियां नरसिंहपुर में 59 हजार 128, रायसेन में 55 हजार 981, धार में 55 हजार 651, विदिशा में 55 हजार 311, खंडवा में 52 हजार 897, नीमच में 52 हजार 620 और खरगोन में 51 हजार 998 रजिस्ट्रियां हुई हैं। बैतूल में 48 हजार 893, सीहोर में 48 हजार 350, कटनी में 45 हजार 381, शाजापुर में 45 हजार 226, देवास में 43 हजार 590, दमोह में 39 हजार 836, नर्मदापुरम में 39 हजार 25, रतलाम में 38 हजार 410, इंदौर में 34 हजार 361, भिंड में 34 हजार 26 और मंडला में 33 हजार 682 रजिस्ट्रियां पूरी हुई हैं। गुना में 30 हजार 573, मुरैना में 29 हजार 817, बड़वानी में 28 हजार 954, पन्ना में 28 हजार 279, सतना में 28 हजार 173, बुरहानपुर में 26 हजार 531, टीकमगढ़ में 23 हजार 939, हरदा में 23 हजार 772, डिंडोरी में 23 हजार 180, अशोकनगर में 23 हजार 4, ग्वालियर में 22 हजार 776, आगर-मालवा में 21 हजार 853 और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के गृह जिले रीवा में 20 हजार 98 रजिस्ट्रियां हुई हैं। भोपाल में 14,972, मऊगंज में सबसे कम 1,318 दतिया में 18 हजार 873, श्योपुर में 17 हजार 512, भोपाल में 14 हजार 972, निवाड़ी में 12 हजार 219, पांढुर्णा में 12 हजार 120 और झाबुआ में 11 हजार 406 रजिस्ट्रियां हुई हैं। मैहर में 9 हजार 971, सीधी में 4 हजार 204, सिंगरौली में 2 हजार 730, आलीराजपुर में 2 हजार 341, शहडोल में 2 हजार 152, उमरिया में 2 हजार 121, अनूपपुर में 1 हजार 753 और मऊगंज में सबसे कम 1 हजार 318 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई हैं।
Source link
मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में 20 लाख से ज्यादा पंजीयन: छिंदवाड़ा अव्वल, उज्जैन दूसरे नंबर पर; भोपाल बॉटम-14 जिलों में शामिल – Bhopal News
RELATED ARTICLES

