अनूपपुर में भाजपा जिला संगठन ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निजी गाड़ियों पर लगे संगठन के पदनाम वाले बोर्ड हटाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को नारायणी नेचर पार्क में हुई मासिक बैठक के बाद पदाधिकारियों ने अपनी गाड़ियों से नेम प्लेट हटा दिए। संगठन के काम और गतिविधियों की समीक्षा बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इसमें जिला प्रभारी संजय साहू, जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, जिला महामंत्री सिद्धार्थ सिंह और पुष्पेंद्र जैन शामिल हुए। जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष बोले- पदनाम से नहीं, काम से पहचान हो बैठक में संगठन के काम को सरल बनाने और जनता के करीब पहुंचाने पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि किसी कार्यकर्ता या पदाधिकारी की पहचान गाड़ी पर लगे बोर्ड या पदनाम से नहीं, बल्कि संगठन के लिए किए गए काम और जनता की सेवा से होनी चाहिए। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निजी गाड़ियों पर लगे संगठन के पदनाम वाले बोर्ड हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन में पद एक जिम्मेदारी है और कार्यकर्ता की असली ताकत उसका जमीनी काम है। बैठक के बाद गाड़ियों से हटाए बोर्ड बैठक के बाद पदाधिकारियों ने अपने चार पहिया वाहनों से पदनाम वाले बोर्ड हटा दिए। जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि जिला अध्यक्ष के इस कदम से कार्यकर्ताओं की काम करने की शैली में बदलाव आएगा।
Source link
निजी गाड़ियों से पदनाम बोर्ड हटाएंगे अनूपपुर भाजपा पदाधिकारी: जिला संगठन की बैठक में फैसला; जिलाअध्यक्ष बोले- काम और जनसेवा से होगी पहचान – Anuppur News
RELATED ARTICLES

