Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबालाघाट में बाड़ी विवाद, महिला को बाल पकड़कर पीटा: सिर और...

बालाघाट में बाड़ी विवाद, महिला को बाल पकड़कर पीटा: सिर और कमर में आई गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट जिले के तीनटोला नवेगांव में बाड़ी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने और घायल महिला को गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद परिजनों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 15 जून की घटना, सिर और कमर में गंभीर चोट जिला अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित महिला सुनीता दमाहे ने बताया कि यह घटना बीते 15 जून की है। बाड़ी विवाद को लेकर पटले परिवार की तीन महिलाओं और दो पुरुषों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस हमले में उनके सिर और कमर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। गुरुवार को दर्द अधिक बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। बेटे ने बनाया वीडियो, परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप मारपीट के दौरान महिला के बेटे ने घटना का पूरा वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब वायरल हो रहा है। परिजनों का आरोप है कि घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है और वे खुलेआम घूम रहे हैं। TI बोले- दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज इस पूरे मामले में रामपायली थाना प्रभारी धर्मराजसिंह बघेल ने बताया कि परिजनों के आरोप निराधार हैं। घटना को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके आधार पर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है। घायल महिला की एमएलसी जांच भी कराई गई है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments