बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने जमुई जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल दो कुख्यात बदमाश भी शामिल हैं। पुलिस इसे जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मान रही है।गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नीमारंग निवासी करण साह, बोधवन तालाब निवासी सोनू सोना और नीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, करण साह और सोनू सोना लंबे समय से फरार चल रहे थे और जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज करण साह के खिलाफ नगर थाना में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। वहीं, सोनू सोना पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपी नगर थाना कांड संख्या 54/26 में भी वांछित बताए जा रहे थे।पुलिस को तकनीकी माध्यम से तीनों अपराधियों के ठिकानों की सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सुनियोजित छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, तीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ की जा रही
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ की जा रही है। उनके आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद, तीनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
Source link

