Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमऊ में बोलेरो की टक्कर से 3 दोस्तों की मौत: एक...

मऊ में बोलेरो की टक्कर से 3 दोस्तों की मौत: एक ही बाइक पर कर रहे थे ट्रिपलिंग, घोसी से देर रात घर लौट रहे थे – Mau News




मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जामडीह गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, बीबीपुर गांव निवासी आज़ाद यादव उर्फ अज्जू पुत्र शिवनाथ यादव, प्रमोद यादव पुत्र अमेरिका यादव और बेचन यादव पुत्र रामसूरत यादव घोसी से अपने घर बीबीपुर लौट रहे थे। यह हादसा उस समय हुआ जब वे जामडीह गांव के समीप पहुंचे। मधुबन की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बोलेरो चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन वाहन लगभग 20 मीटर तक घसीटता हुआ बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। 5 तस्वीरें देखिए… प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घोसी के सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो वाहन हरियाणा नंबर का है। चालक की तलाश जारी है। पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने और पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है। इस दर्दनाक घटना से बीबीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments