Saturday, November 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबैतूल के 48 कर्मवीरों का होगा सम्मान: 13 नवंबर को ‘बैतूल...

बैतूल के 48 कर्मवीरों का होगा सम्मान: 13 नवंबर को ‘बैतूल के गौरव 2026’ समारोह; हेमंत खंडेलवाल होंगे मुख्य अतिथि – Betul News



बैतूल में समाज के लिए बेहतर काम करने और अपने योगदान से जिले का नाम रोशन करने वाली 48 विभूतियों को दैनिक भास्कर सम्मानित करेगा। इसके लिए 13 नवंबर को ‘बैतूल के गौरव 2026’ सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्

.

कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे से गंज स्थित रामकृष्ण बगिया में होगा। यह स्थान लश्करे हॉस्पिटल के बाजू में है। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई उइके, कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे और पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वालों का होगा सम्मान

सम्मान के लिए चुनी गई विभूतियों में प्रशासनिक और पुलिस सेवा से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, पर्यावरणविद, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक, डॉक्टर, कलाकार और मूर्तिकार शामिल हैं। इन लोगों ने अपने काम और प्रयासों से समाज में अलग पहचान बनाई है। किसी ने अपने पेशे के जरिए लोगों की सेवा की तो किसी ने पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जिले का नाम रोशन किया।

समारोह का उद्देश्य ऐसे लोगों के काम को पहचान देना है, जो बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली विभूतियां अपने अनुभव भी साझा करेंगी। इसके साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

पहले भी प्रतिभाओं को सम्मानित करता रहा है भास्कर

दैनिक भास्कर इससे पहले भी जिले की प्रतिभाओं और समाज के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित करता रहा है। 25 जून को आयोजित कार्यक्रम में जिले के एक हजार होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया था। वहीं, 2 नवंबर 2025 को समाजसेवा और सकारात्मक बदलाव के लिए काम करने वाले 55 कर्मवीरों का सम्मान किया गया था।

अब ‘बैतूल के गौरव 2026’ के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली नई प्रतिभाओं को मंच दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments