Friday, November 13, 2026
Homeराज्यगुजरातदिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले विवाद: बाल संरक्षण इकाई...

दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले विवाद: बाल संरक्षण इकाई ने पुलिस को पत्र लिखा; नशे वाले गाने रोकने को कहा – Chandigarh News




पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और भोपाल के बाद 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) ने कॉन्सर्ट में बच्चों की एंट्री और गानों की सामग्री को लेकर चिंता जताई है। इकाई ने अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्यक्रम में कुछ प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ निवासी प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनवर की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर की गई है। पत्र में कहा गया है कि कॉन्सर्ट में 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान बजने वाले गानों, तेज आवाज और लाइटिंग का बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है। पत्र में उठाए गए 4 प्रमुख बिंदु शराब और हथियारों वाले गानों पर रोक: पत्र में ‘पटियाला पेग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विचों फीम लब्बिया’ और ‘जट्ट उथे फायर करदा जित्थे पाबंदी हथियारां दी’ जैसे गानों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। इकाई का मानना है कि शराब, नशीले पदार्थों (अफीम और ड्रग्स) तथा हिंसा को बढ़ावा देने वाले ये गाने, भले ही इनके बोल बदलकर गाए जाएं, बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं। तेज आवाज और लाइटिंग बच्चों के लिए खतरनाक: पत्र में कहा गया है कि लाइव शो के दौरान 120 डेसिबल से अधिक ध्वनि स्तर और तेजी से बदलने वाली चमकदार लाइट्स (फ्लैशिंग और बीम लाइट्स) का इस्तेमाल छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके साथ ही बच्चों को स्टेज पर न बुलाने की मांग भी की गई है। कारतूस की बेल्ट पहनने पर आपत्ति: स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान सीने पर कारतूस या नकली गोलियों की बेल्ट (बैंडोलियर) पहनने को गन कल्चर और हिंसा को बढ़ावा देने वाला बताया गया है। पत्र के अनुसार, इसका दर्शकों और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हाईकोर्ट के आदेश और सरकारी अभियान का हवाला: पत्र में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के एक फैसले (CWP/27011/2016) का हवाला दिया गया है। इसमें नशे और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गानों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का भी उल्लेख किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments