कोटपूतली में शुक्रवार को पाना देवी राजकीय गर्ल्स कॉलेज में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद संवाद हुआ। इसमें नशामुक्ति पर भाषण प्रतियोगिता रखी गई। पहले तीन स्थान छात्राओं ने हासिल किए। वे राज्य विधानसभा में होने वाले अगले चरण में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत था विषय प्रतियोगिता का विषय ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ था। जिले के अलग-अलग इलाकों से आए प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण पर विचार रखे। विधायक प्रतिनिधि राधा पटेल मुख्य अतिथि और नगर परिषद सभापति कमल सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। माय भारत की जिला युवा अधिकारी नेहा जादोन ने आयोजन की जानकारी दी। ये रहे विजेता निर्णायक मंडल में प्रोफेसर आरके सिंह, अशोक कुमार बंसल, उमा रत्नू, कैलाश चंद चौधरी और डॉ. प्रिया खंगरावत शामिल थे। पाना देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय की एरिन कुरैशी प्रथम और शिवानी तृतीय रहीं। RUHS की आरुषि खंडेलवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. जगराम गुर्जर ने बताया कि पहले तीन स्थान पर रहे प्रतिभागी राज्य विधानसभा में होने वाले अगले चरण में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। नशे से दूर रहने का संकल्प लिया कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने नशे से दूर रहने, समाज में जागरूकता फैलाने और स्वस्थ व जिम्मेदार नागरिक बनकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पार्षद राजेंद्र, अमित और महेश, शीशराम, योगेश योगी, निशु सैनी और MTS जगदीश प्रसाद मीणा, प्रो. बिशंबर दयाल, डॉ. जगराम गुर्जर, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. संगीता जाट और डॉ. चंद्रप्रभा मौजूद रहे।
Source link

