Monday, November 16, 2026
Homeटेक्नोलॉजीBSNL का 202 रुपये वाला तगड़ा प्लान, मिलेगा 1.10 लाख रुपये तक...

BSNL का 202 रुपये वाला तगड़ा प्लान, मिलेगा 1.10 लाख रुपये तक का बेनिफिट


BSNL अब अपने यूजर्स को रिचार्ज प्लान के साथ-साथ एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस भी ऑफर कर रही है। सरकार कंपनी अपने 202 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत एक्सीडेंटल डेथ और साइबर क्राइम कवर भी दे रही है। अक्टूबर में कंपनी ने इंश्योरेंस कवर वाले दो प्लान पेश किए थे, जिनमें 32 दिन और 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है।

202 रुपये वाला प्लान

BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसकी वैलिडिटी 32 दिनों की है। यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को 300 मिनट वॉइस कॉल का लाभ दिया जाएगा। यह प्लान 5GB इंटरनेट डेटा और 100 फ्री SMS के लाभ के साथ आता है।

इस प्लान के साथ अपना नंबर रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 1 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलेगा। साथ ही, 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस कवर का भी लाभ मिलेगा। पर्सनल एक्सीडेंटल कवर की बात करें तो रोड एक्सीडेंट, बर्न यानी आग से जलने पर, सर्प दंश, बिजली गिरने और इलेक्ट्रिक शॉक लगने पर इस एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का लाभ ले सकेंगे। साथ ही, किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होने पर यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा।

365 दिन वाला प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड के 365 दिन वाले सुरक्षा प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 2449 रुपये है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, इसमें यूजर्स को फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा यानी कुल 730GB डेटा बेनिफिट के साथ आता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा।

BSNL ने अपने 1 रुपये वाले फ्रीडम ऑफर को अगले साल 8 फरवरी तक एक्सटेंड कर दिया है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, वो डेली 100 फ्री SMS और 1GB डेटा का भी लाभ ले सकते हैं। इस ऑफर में कंपनी की तरफ से अन्य कोई बेनिफिट्स नहीं दिया जा रहा है। यूजर्स चाहें तो इस प्लान के साथ कोई ऐड-ऑन प्लान ले सकते हैं। BSNL का यह ऑफर केवल नए यूजर्स के लिए है। पुराने बीएसएनएल कस्टमर को इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें – 8000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुए Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments