12 नवंबर को माइक्रोसॉफ्ट की आउटलुक और क्लाउड सर्विस में आई आउटेज को रिस्टोर किया जा रहा है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि ज्यादातर रीजन में सर्विस रिस्टोर हो गई है। पिछले 20 घंटे से माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में आई दिक्कत की वजह से दुनिया के 74 देशों में लाखों बिजनेस प्रभावित हुए हैं। इसकी वजह से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
कई रीजन में रिस्टोर हुई सर्विस
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने आधिकारिक X हैंडल से बताया है कि प्रभावित रीजन में रिकवरी प्रक्रिया लगातार जारी है। इनमें से नार्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया पेसिफिक में बेहतर इंप्रूवमेंट देखी जा रही है। हालांकि, कुछ यूजर्स को अभी भी ई-मेल या अन्य सर्विस को एक्सेस करने में परेशानी आ रही है क्योंकि ईमेल डिलिवरी मिटिगेशन अभी भी प्रभावित क्षेत्रों में जारी है। Microsoft 365 Admin सेंटर के लिए MO1550821 अपडेट जारी किया गया है।
कम्युनिकेशन चेन हुई ब्रेक
माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड में आई दिक्कत की वजह से दुनिया के कई देशों में कम्युनिकेशन चेन ब्रेक हो गई है। इन देशों के ज्यादातर बिजनेस में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल होता है। Office 365 में आई दिक्कत की वजह से ई-मेल कम्युनिकेशन पूरी तरह ठप हो गया था। खास तौर पर फिनटेक कंपनियों पर इसका सबसे बड़ा असर पड़ा है।
इंटरनेट सर्विस ट्रैकर Downdetector के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में आई दिक्कत का असर दुनिया के 74 देशों पर पड़ा है, जिनमें भारत समेत एशियाई देश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, उत्तरी अमेरिका और यूरोप के कुछ देश शामिल हैं। इन देशों में यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस एक्सेस नहीं कर पा रहे थे।
हर घंटे लाखों का नुकसान
अनुमान लगाया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप होने की वजह से दुनिया के 40 लाख बिजनेस पर इसका असर दिख रहा है। टीम मीटिंग से लेकर जरूरी कम्युनिकेशन नहीं हो पा रही है, जिसकी वजह से बिजनेस ठप हो गई। कॉइन पीडिया के मुताबिक, इस ग्लोबल आउटेज की वजह से हर घंटे करीब 1 लाख अमेरिकी डॉलर यानी 94 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह आंकड़ा बढ़ और घट भी सकता है। फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं कई देशों में रिस्टोर की जा चुकी हैं। आने वाले कुछ घंटों में इसे पूरी तरह से रिस्टोर कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – 24 नवंबर को लॉन्च होगा चीनी कंपनी का नोटबुक स्टाइल फोल्डेबल फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

