Tuesday, November 17, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVivo V80 समेत तीन फोन हुए महंगे, चीनी कंपनी ने 5000 रुपये...

Vivo V80 समेत तीन फोन हुए महंगे, चीनी कंपनी ने 5000 रुपये तक बढ़ाई कीमत


Vivo ने हाल में लॉन्च हुए अपने 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन S2 और Vivo V80 के साथ-साथ बजट फ्रेंडली फोन Vivo Y11 5G की कीमत में इजाफा किया है। चीनी कंपनी के ये तीनों फोन अब 5,000 रुपये तक महंगे मिलेंगे। कंपनी के इन तीनों फोन की बढ़ी हुई कीमत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर दिखने लगेंगे। हालांकि, कंपनी की तरफ से लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

5000 रुपये तक महंगे हुए फोन

भारतीय टिप्स्टर ने दावा किया है कि Vivo V80 और Vivo S2 की कीमत में 5,000 रुपये और Vivo Y11 5G की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा किया गया है। Vivo V80 को भारत में 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद यह फोन अब 67,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

Vivo S2 को भारत में 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। प्राइस हाइक के बाद वीवो का यह फोन 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। इस फोन को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में पहले भी 3,000 रुपये का इजाफा किया जा चुका है।

Vivo Y11 5G को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। यह अब 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसे भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में भी पहले 4,000 रुपये का इजाफा किया जा चुका है। कुल मिलाकर यह फोन अब कुल 7,000 रुपये महंगा मिलेगा।











मॉडल वेरिएंट लॉन्च प्राइस पिछली कीमत नई कीमत
Vivo V80 8GB + 128GB 62,999 रुपये 62,999 रुपये 67,999 रुपये
Vivo V80 8GB + 256GB 69,999 रुपये 69,999 रुपये 74,999 रुपये
Vivo V80 8GB + 512GB 79,999 रुपये 79,999 रुपये 84,999 रुपये
Vivo S2 8GB + 128GB 39,999 रुपये 42,999 रुपये 47,999 रुपये
Vivo S2 8GB + 256GB 44,999 रुपये 48,999 रुपये 53,999 रुपये
Vivo Y11 5G 4GB + 64GB 14,999 रुपये 18,999 रुपये 21,999 रुपये
Vivo Y11 5G 4GB + 128GB 16,999 रुपये 22,499 रुपये 25,499 रुपये

चीनी कंपनी ने इससे पहले भी अपने कई फोन की कीमत में इजाफा किया है। इन दिनों मेमोरी चिप की शॉर्टेज की वजह से सभी ब्रांड के फोन महंगे हो रहे हैं या महंगे लॉन्च किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – चीनी कंपनी ला रही 200MP LOFIC कैमरा वाला फोन, मिलेगी दमदार बैटरी





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments