Wednesday, November 18, 2026
Homeफूडछपरा की लस्सी का लाजवाब है स्वाद, एक बार चखेंगे तो आएंगे...

छपरा की लस्सी का लाजवाब है स्वाद, एक बार चखेंगे तो आएंगे बार-बार


Last Updated:

Chapra Lassi: बिहार के छपरा में हथुआ मार्केट के पास स्थित दयानंद राय की लस्सी अपने स्वाद और शुद्धता के लिए 50 साल से मशहूर है. यहां मिट्टी के गिलास में काजू, किशमिश और खोआ डालकर लस्सी परोसी जाती है. यहां छपरा से दुबई में रहने वाले लोग भी लस्सी पीने आते हैं.

ख़बरें फटाफट

छपरा: बिहार के छपरा जिले में कई चीजें ऐसी हैं, जो अपने शुद्धता को लेकर पहचान बनाए हुए हैं. जहां पर जिले ही नहीं विदेश में रहने वाले लोग भी 5 साल बाद जब छपरा आते हैं, तो उस स्वादिष्ट चीज का स्वाद जरूर लेते हैं. आज हम बात कर रहे हैं सारण जिले के सबसे मशहूर और स्वादिष्ट लस्सी का, जिसका स्वाद लेने के लिए आपको छपरा शहर के हथुआ मार्केट स्थित पूर्वी गेट के पास दयानंद राय के द्वारा लस्सी का स्वाद लेने जरूर आते हैं. यहां छपरा के जो लोग दुबई में रहते हैं. वह भी इसे पीने आते हैं.

जानें लस्सी में क्या डालते हैं दयानंद

यहां लस्सी बनाने के लिए पूरी शुद्धता का ख्याल रखा जाता है. एक बार यहां लस्सी के स्वाद लेने के बाद लोग बार-बार आते हैं. बता दें कि दयानंद राय के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से दूध लाकर सबसे पहले दही तैयार किया जाता है. फिर दही से कई मेटेरियल डालकर स्वादिष्ट लस्सी तैयार किया जाता है. पूरी तरह से यहां शुद्धता बढ़ती जाती है. मिट्टी के गिलास में ग्राहक को लस्सी पिलाया जाता है. इस लस्सी में काजू, किशमिश, खोआ, चेरी सहित कई चीज डालकर लस्सी तैयार की जाती है.

50 साल से मशहूर है लस्सी

लोकल 18 से खास बातचीत में दयानंद राय ने बताया कि इस लस्सी में हम लोग प्यार डालकर तैयार करते हैं, पूरी तरह से शुद्धता के साथ 1974 से यहां लोगों को लस्सी पिलाया जा रहा है. यही वजह है कि लोग दूर-दूर से आते हैं. उन्होंने बताया कि दुबई में रहने वाले लोग भी जब 5 वर्ष बाद आते हैं, तो लस्सी यहां आकर जरूर पीते हैं. साथ ही बताया कि 1974 में उनके पिताजी के द्वारा इस दुकान को शुभारंभ किया गया था.

उन्होंने बताया कि ये लस्सी 50 साल से मशहूर है, जिस तरह के शुद्ध लस्सी पहले मिला करती था, उसी तरह आज भी मिलती है. साथ ही बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से दूध लाने के बाद सबसे पहले दही तैयार किया जाता है. उसके बाद लस्सी तैयार किया जाता है. उसके बाद मिट्टी के गिलास में रखा जाता है, जिसकी वजह से पूरी तरह से लस्सी का स्वाद बरकरार रहता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments