आलीराजपुर जिले में वन विभाग ने मंगलवार रात सागवान की लकड़ी से भरी बिना नंबर की महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है। चालक मौके से फरार हो गया। विभाग ने बुधवार को कार्रवाई की जानकारी दी। वन सुरक्षा पखवाड़े के तहत चंद्रशेखर आजाद नगर वन परिक्षेत्र की टीम रात में गश्त कर रही थी। कट्ठीवाड़ा-चंद्रशेखर आजाद नगर मार्ग पर रठोड़ी गांव के टेमरवा फलिया में टीम को ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध हालत में दिखी। जांच में उसमें सागवान की लकड़ियां मिलीं। टीम ने लकड़ी और वाहन जब्त कर लिया। वन विभाग चालक की पहचान और तलाश कर रहा है। टीम यह भी पता लगा रही है कि लकड़ी जंगल के किस हिस्से से काटी गई और उसे कहां ले जाया जा रहा था। बिना नंबर के वाहन से लकड़ी ले जाने की भी जांच की जा रही है। उपवन मंडल अधिकारी (एसडीओ) दिनेश सिंह गौर ने बताया कि वन सुरक्षा पखवाड़े के तहत वन क्षेत्र में लगातार रात की गश्त की जा रही है। मंगलवार रात रठोड़ी के टेमरवा फलिया में सागवान की अवैध लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। लकड़ी और वाहन जब्त कर लिए गए हैं। चालक की तलाश जारी है। वन विभाग ने जंगलों की सुरक्षा के लिए गश्त और निगरानी जारी रखने की बात कही है।
Source link
आलीराजपुर में वन विभाग ने सागवान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी: 80 हजार रुपए की लकड़ी जब्त, रठोड़ी के टेमरवा फलिया में कार्रवाई – alirajpur News
RELATED ARTICLES

