रीवा के सुभाष तिराहे पर मंगलवार देर रात युवतियों ने बीच सड़क जमकर हंगामा किया। युवतियों ने एक स्कॉर्पियो वाहन को रोककर युवक के साथ मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। शहर के व्यस्त इलाके में हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना सिरमौर चौराहे के नजदीक सुभाष तिराहे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवतियों ने स्कॉर्पियो को रोक लिया। इसके बाद युवक के साथ विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। घटनाक्रम काफी देर तक चलता रहा। एडिशनल एसपी भावना मरावी ने बताया कि युवतियों के साथ स्कॉर्पियो सवार युवकों के द्वारा छेड़खानी की गई थी। जिसके बाद युवतियों ने हंगामा कर दिया। मामले की लिखित शिकायत अभी नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।
Source link
रीवा में दो युवतियों का हंगामा, हाईवोल्टेज ड्रामा: स्कॉर्पियो रोककर युवक से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ ; छेड़खानी की थी – Rewa News
RELATED ARTICLES

