Thursday, November 19, 2026
Homeराज्यदिल्लीमध्य प्रदेश में पारा 9°C से नीचे: राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ में...

मध्य प्रदेश में पारा 9°C से नीचे: राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट; दीपावली के 10 दिन बाद भी दिल्ली की हवा खराब




बंगाल की खाड़ी में बने तूफान ‘अकवान’ का असर देश के विभिन्न राज्यों में दिख रहा है। तूफान के कारण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, यूपी, राजस्थान में बारिश का अलर्ट है। वहीं यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब में कोहरा छाया हुआ है। उत्तराखंड के केदारनाथ में चार दिन से जमा बर्फ पिघली नहीं है, तो हिमाचल प्रदेश में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी न होने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में ठंड बढ़ गई है। दीपावली के 10 दिन बाद भी दिल्ली की हवा खराब है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति AIIMS के पास रही। यहां AQI 354 रिकॉर्ड किया गया। अक्षरधाम मंदिर के पास AQI 351 रहा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बादल छाएंगे, तापमान में गिरावट की भी आशंका; माउंटआबू से ठंडा फतेहपुर बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात ‘अकवान’ का हल्का प्रभाव राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है। इस चक्रवात के असर से कोटा संभाग का मौसम बदलने की संभावना है। यहां हल्के बादल छा सकते हैं। उत्तरी हवाओं के असर से बीकानेर संभाग के अलावा शेखावाटी के एरिया में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। पिछले 24 घंटे में मौसम साफ रहा और तेज धूप रही। पूरी खबर पढ़ें… एमपी: सीजन में पहली बार पारा 9°C से नीचे, कटनी के करौंदी में तापमान 8.9 डिग्री पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। इस वजह से सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे आ गया है। बीती रात कटनी के करौंदी में पारा 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल और जबलपुर प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडे बने हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: कई जिलों में छाया कोहरा, शनिवार को 13 जिलों में बारिश की संभावना बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान का बिहार पर असर कम रहेगा। हालांकि, 21 नवंबर को तूफान की वजह से प्रदेश के 13 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में अब ठंड ने भी दस्तक दे दी है। गुरुवार की सुबह कई जिलों में कोहरा छाया रहा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: बारिश का अलर्ट, बलरामपुर में रात का पारा 8 डिग्री पहुंचा छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों दिन अलग-अलग जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच बलरामपुर में रात का पारा गिरकर 8.9 डिग्री पहुंच गया है। प्रदेश में ठंड का असर भी बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: केदारनाथ में 4 दिन पुरानी बर्फ अब तक नहीं पिघली, राज्य में 24 नवंबर तक मौसम शुष्क उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। पहाड़ी जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। केदारनाथ धाम में 4 दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद बर्फ अब तक नहीं पिघली है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: चंडीगढ़ में 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, फरीदकोट में पारा 8 डिग्री पहुंचा पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड के साथ अब कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने आज से लगातार 4 दिन तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। 22 नवंबर तक सुबह और रात के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है।फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: घने कोहरे का यलो अलर्ट, रात का पारा 2 डिग्री और लुढ़केगा हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 19 से 22 नवंबर तक प्रदेश में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और प्रदेश के 7 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: 6 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं, 3°C तक चढ़ेगा तापमान
हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 24 नवंबर तक प्रदेश में कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलेगी। धूप निकलने से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments