Indian Royale Food for Prince William: ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम और कैथरीन केट मिडलटन के लिए मुंबई में ऐसा खाना परोसा गया जिसका नाम सुनकर आपके मुंह से पानी आ जाएगा. प्रिंस और प्रिंसेज 16 से 18 नवंबर तक भारत की यात्रा पर आए थे. वे यहां अर्थशॉट प्राइज 2026 के समारोह में यहां भाग लेने आए थे. खास बात यह है कि प्रिंस ऑफ वेल्स के लिए फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में एक विशेष भोज का आयोजन किया गया था. इसमें भी भारत के विविध फूड कल्चर का स्वाद चखने का भी अवसर मिला. इस भोज का डिजाइन ‘द बिग ज़ेस्ट’ के शेफ आनंद मोरवानी और रोहन मंगलोरकर ने तैयार किया था. इसके मेनू में मुंबई की महाराष्ट्रीयन, कोली, पारसी, सिंधी, गुजराती, मुस्लिम, पंजाबी और जैन पाक परंपराओं के जायकों को एक साथ परोसा गया था.
मैनू में मुंबई का स्ट्रीट फूड भी
प्रिंस और कैथरीन के लिए जो भारतीय व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, उनमें मुंबई सहित देश के कई हिस्सों के स्ट्रीट फूड को भी शामिल किया गया था. शाही लंच में मुंबई और पश्चिमी भारत की पाक परंपराओं की झलक देखने को मिली. इसमें मिनी वड़ा पाव, ढोकला, कचौरी, जलेबी और फाफड़ा को शामिल किया गया था. मिठाइयों के चयन में भी इस फ्यूजन थीम को आगे बढ़ाया गया, जिसमें शुद्ध भारतीय गुलाब जामुन चीज केक और बेक्ड सैफरन मिल्क टार्ट मौजूद था. इन व्यंजनों को यूरोपीय पेस्ट्री कला पैटिसरी की शैली और प्रस्तुत की गई थी. शेफ ने शाही भोज में आधुनिक तकनीकों और भारतीय परंपरा का खास ख्याल रखा था. मैनू में ‘तृष्णा’ से प्रेरित बटर गार्लिक क्रैब शू, और पारसी कीमा शक्शुका से लेकर मिनी वड़ा पाव, जलेबी और गुलाब जामुन चीज केक तक सब कुछ शामिल था. इस भोज में करण जौहर के साथ करीना कपूर और सैफ अली खान ने प्रिंस विलियम का स्वागत किया था.
मैनू में शामिल थी ये चीजें
चिकन नरगिसी कोफ्ता और पाइनएप्पल-पॉपी सीड चटनी: यह क्लासिक स्कॉच एग का एक आधुनिक रूप है जिसमें चिकन कोफ्ता को खट्टे-मीठे अनानास और खसखस की चटनी के साथ परोसा गया.
बीटरूट और गोट चीज टिक्की: भारतीय टिक्की की छाप अब दुनिया भर में हो चुकी है. शाही भोज में टिक्की को चुकंदर और मलाईदार गोट चीज और मसालेदार छोलों के साथ परोसा गया था.
पारसी कीमा शक्शुका और भुनी हुई शिमला मिर्च: पारसी कीमा और मिडिल ईस्टर्न शैली के शक्शुका से प्रेरित इस व्यंजन में कीमा, शिमला मिर्च और ग्लूटेन-फ्री क्रूटॉन्स का मेल था.
स्मोक्ड लैम्ब शोल्डर क्रोइसैन्ट, खजूर, इमली और अखरोट की सॉस : इसका नाम सुनकर ही आप दीवाना हो जाएगा. लैम्ब शोल्डर क्रोइसैन्ट को खजूर, इमली और अखरोट की चटनी के साथ परोसा गया था. इसमें खट्टी-मीठी सॉस और कुरकुरे प्याज के साथ कॉम्बिनेशन इसे और यादगार बना दिया.
बटर गार्लिक क्रैब शू: मुंबई के मशहूर सीफूड रेस्तरां ‘तृष्णा’ से प्रेरित इस बाइट-साइज डिश में शू पेस्ट्री के भीतर बटर गार्लिक क्रैब भरा गया था, जिस पर अमचूर के स्वाद वाली कतैफी की टॉपिंग की गई थी.
टमाटर की चटनी के साथ रस्क पर लॉबस्टर और एग अकुरी: पारसी नाश्ते के लोकप्रिय व्यंजन अकुरी को शाही अंदाज में बनाया गया था. इसे कुरकुरे रस्क पर टमाटर की चटनी के साथ परोसा गया.

